डेस्कः बिहार के लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुणसागर गांव के पास स्कार्पियों और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। हालांकि प्रशासन द्वारा अभी मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मोतिहारी के निवासी थे मृतक
दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग देवघर से लखीसराय की ओर लौट रहे थे और मृतक मोतिहारी के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।




