दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ मुसलाधार बारिश, पेड़ गिरने से मां और तीन बच्चों की मौत; उड़ानें प्रभावित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2025

डेस्कः शुक्रवार के सुबह दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ मुसलाधार बारिश हुई। मौसम के अचानक करवट लेने से लोगों ने गर्मी से राहत तो ली लेकिन यातायात सेवा इससे पूरी तरह प्रभावित हो गया। शुक्रवार की सुबह जलजमाव से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखी तो हवाई सेवा भी प्रभावित हुआ।दिल्ली के छावला में भारी बारिश की वजह से मकान में पेड़ गिर गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई।

मां और तीन बच्चों की मौत

बताया जा रहा है कि  दिल्ली के द्वारका स्थित खरखड़ी कैनाल गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक मां और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तेज आंधी और तूफान के कारण एक पेड़ उखड़कर उस ट्यूबवेल के कमरे पर गिर पड़ा, जिसमें यह परिवार रह रहा था।

See also  अमेरिका का न्यूक्लियर अटैक से इनकार, ईरान ने अमेरिका से सभी डिप्लोमैटिक चैनल किए बंद, रेल और पुल नेटवर्क पर हमला

हादसे में महिला का पति बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आई हैं।

यह घटना उस वक्त हुई जब राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं और तूफान के चलते कई पेड़ गिर गए और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई।

झारखंड के पलामू में हुई सबसे ज्यादा बारिश, लोहरदगा में वज्रपात से पति की मौत, पत्नी झूलसी, लातेहार में मजदूर की गई जान

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चली हैं।मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। विशेष रूप से उत्तर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

See also  बरही में ACB की कार्रवाईः जल पथ प्रमंडल के कार्यपालक व सहायक अभियंता 1.72 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार

Gp582YkWoAAktSn

शिखर धवन और सोफी शाइन ने रिश्ता किया कन्फर्म, आयशा मुखर्जी के तलाक के बाद अब सिंगल नहीं रहेंगे क्रिकेट के गब्बर

आंधी की वजह से उड़ान प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को सहज अनुभव मिल सके। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी तो कम हो गई है। लेकिन आज ऑफिस जाने वालों को रास्ते में ट्रैफिक की परेशान झेलनी पड़ सकती है। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। जहां मेट्रो के काम हो रहे हैं, वहां स्थिति और भी खराब है। ऐसे में आज सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या देखने को मिलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now