मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म जमा करने गई महिलाओं के बीच मारपीट, धनबाद में 51 हजार से ज्यादा महिलाओं को नहीं मिली राशि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 22, 2025

धनबादः झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आने का साइड इफेक्ट धनबाद में देखने को मिला है। धनबाद अंचल कार्यालय में जमा हुई महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। अंत में पुलिस को आकर मोर्चा संभालना पड़ा और हंगामा को शांत करना पड़ा।

विधानसभा में मंत्री कर रहे थे फोन का इस्तेमाल, विधायक को सवाल पूछने में हुई परेशानी, स्पीकर ने फोन जब्त करवाया
धनबाद में लगभग 51 हजार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है। शनिवार को भारी संख्या में कागज लेकर महिला और पुरूष लाइन में लगे हुए नजर आये। सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार कर रही महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।

 

कल्पना सोरेन ने हेमंत सरकार से विधानसभा में पूछा सवाल, केंद्र से बकाया राशि की कैसे होगी वसूली
मंईयां सम्मान योजना की लाभुक का कहना है कि पहली चार किस्त मिलने के बाद इस बार उन्हें राशि नहीं मिली है। कुछ महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अभी तक एक भी किस्त नहीं दी गई है। इससे परेशान लोग सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।वहीं मंईयां सम्मान योजना की किस्त को लेकर लोगों के आक्रोश को लेकर सीओ शशिकांत सिंकर का कहना है कि तकनीकी कारणों से 51000 महिलाओं का नाम होल्ड पर है, बैंक खाता को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिसे ठीक होते ही राशि भेज दी जाएगी।

See also  रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी आग, कोच के अंदर शराब पीने के बाद सिगरेट जलाने से हुई घटना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now