9 मई को मास्को में जुटेंगे दुनिया के बड़े-बड़े नेता, जेलेंस्की ने कहा सुरक्षा की गारंटी मेरी नहीं! रुस की चेतावनी नहीं देख पाएंगे 10 मई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 4, 2025

putin-zelenskyy-

डेस्कः द्वितीय विश्व युद्ध के विजय दिवस के दिन मास्को में दुनिया भर के बड़े-बड़े नेताओं के जुटने की उम्मीद है और ऐसे  में  युक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने बड़ी धमकी दे दी है। जेलेंस्की ने कहा कि वो रुस में आने वाले नेताओं की सुरक्षा की गारंटी नहीं लेगा। 9 मई को मास्को में होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को लेकर बड़ी ‘धमकी’ दी है । जेलेंस्की ने कहा क रूस में किसी भी विदेशी प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा की गारंटी युक्रेन नहीं दे सकता है । 

अमेरिकी इतिहास की सबसे शर्मनाक तस्वीर; 50 वर्ष पहले वियतनाम से ऐसे भागे थे… एकीकरण का जश्न मना रहा ये देश

जेलेंस्की ने दी चेतावनी

यूक्रेनी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा, जो भी देश 9 मई को रूस यात्रा कर रहे हैं, हम उन्हें कोई सुरक्षा गारंटी नहीं दे सकते। वे रूस की जमीन पर होंगे और रूस क्या करता है, यह कोई नहीं जानता । जेलेंस्की ने ये भी कहा है कि  रूस जानबूझकर “आगजनी, विस्फोट और अन्य उकसावे की घटनाएं” कर सकता है, ताकि इसका दोष यूक्रेन पर मढ़ा जा सके।

See also  बाबूलाल मरांडी ने फिर कहा जयपाल सिंह मुंडा और शिबू सोरेन को कांग्रेस ने खरीदा, झारखंड को बीजेपी ने बनाया

चीन और ब्राजील के राष्ट्रपति रहेंगे मौजूद

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जो नाजी जर्मनी पर सोवियत जीत की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को पहुंच सकते हैं।

लातेहार में नक्सलियों का उत्पातः CMPDI के साइट पर धावा बोल 8 गाड़ियों में लगाई आग

रुस ने दी युक्रेन को ये धमकी

रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने जेलेंस्की की चेतावनी को “शब्दों की उकसाहट” करार दिया। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, अगर विजय दिवस पर कोई वास्तविक उकसावे की घटना होती है, तो कीव 10 मई देख पाएगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

विजय दिवस पर तीन दिनों का युद्धविराम

विजय दिवस से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 8 मई से तीन दिनों का एकतरफा युद्धविराम घोषित किया है। जबकि यूक्रेन ने इसे प्रचार और छवि सुधार का प्रयास बताते हुए कहा कि वास्तविक समाधान के लिए “तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त 30 दिनों का युद्धविराम” जरूरी है।

See also  भगवामय हुईं बांग्लादेश की सड़कें, हिंदुओं ने खोला नई सरकार के खिलाफ मोर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now