असम में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत, ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 20, 2025

असम में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत, ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

डेस्कः असम में एक बड़ा और दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। ट्रेन संख्या 20507 डीएन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के एक झुंड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन का इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन करीब 8 हाथियों के झुंड से टकराई, जिनमें से कई हाथियों की मौत हो गई। यह घटना ऐसे इलाके में हुई, जिसे हाथियों का आधिकारिक गलियारा नहीं माना जाता। बताया जा रहा है कि लोको पायलट ने हाथियों को ट्रैक पर देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन टक्कर टल नहीं सकी।

युवराज सिंह, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति अटैच, ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED का एक्शन
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

See also  रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा में करतब दिखाने के समय हादसा, तलवार और लाठी चलाने के दौरान सात घायल

18 हजार के बिल पर 1800 रुपये रिश्वत, बिहार में घूसखोर कल्याण पदाधिकारी को निगरानी ने किया गिरफ्तार
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीमें और वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, पटरियों पर हाथियों के शव पड़े होने और ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं।

वृन्दाहा वॉटफॉल घूमने गए नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका से जबरन करवाया सेक्स, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की पैसे की वसूली
इस हादसे ने एक बार फिर जंगल क्षेत्रों से गुजरने वाली रेलवे लाइनों पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और रेलवे की ओर से हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

See also  लोहरदगा में नवरात्र के पहले दिन भव्यता के साथ निकली शोभा यात्रा, ढोल-नगाड़े और जयकारे से गुंजायमान हुआ शहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now