डेस्कः बिहार के जमुई में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। बरहट थाना क्षेत्र के कदुआतरी गांव में अवैध शराब की सूचना के बाद पुलिस टीम पर स्थानीय आदिवासियों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, मुखिया का बेटा समेत दो गिरफ्तार
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा रहा है कि आदिवासी समाज के लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़ रहे है फिर उन्हें नहीं बख्शा गया।
जमुई :पुलिस टीम पर अवैध देशी शराब की छापेमारी के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया
हाथ जोड़ता रहा जवान फिर भी लोगों ने नहीं बख्शा #Bihar pic.twitter.com/QbNH1rd0Rw
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 6, 2025
नशे में धुत यात्री ने कॉकपिट में जाने का किया प्रयास, रांची-कोलकाता फ्लाइट में कहा-‘आज प्लेन तेरा भाई चलाएगा’
घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एसआई उर्मिला कुमारी, पीएसआई शुभम झा, चौकीदार सुदामा पासवान और सिपाही चंदन कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिसकर्मियों के पास हथियार होने के बावजूद भीड़ ने उन्हें दबोच लिया और बेरहमी से पीटा।
झारखंड के 5 जिलों के आदिवासी गांवों में बनेंगे होम स्टे, ग्रामीण जीवन, समाज और संस्कृति को जान सकेंगे पर्यटक
अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस टीम
सूत्रों के अनुसार, बरहट थाना पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कदुआतरी गांव में बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब का निर्माण हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम पुलिस टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची। पहले एक घर में छापा मारने के बाद जब पुलिस दूसरी जगह बढ़ी तो पूरे गांव के लोग इकट्ठा होकर पुलिस पर टूट पड़े।गांव वालों ने पहले चौकीदार की जमकर पिटाई की और फिर महिला पुलिस अधिकारी समेत अन्य जवानों को भी निशाना बनाया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया।पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले।
सांसद को जेल के अंदर किन्नरों ने पीटा, उमर अब्दुल्ला को चुनाव में हराने वाले इंजीनियर राशिद के साथ तिहाड़ जेल में कांड
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले पर जमुई डीएसपी सतीश सुमन ने कहा कि पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इस तरह का हमला बेहद निंदनीय है।उन्होंने बताया कि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




