- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट,गाड़ी को किया आग के हवाले

रांचीः राजधानी रांची में शनिवार को विधानसभा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा और बवाल हुआ। जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद एक गाड़ी में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है।

जयराम महतो ने निशा भगत को पार्टी से निकाला, कुड़मी को ST में शामिल करने की मांग का कर रही थी विरोध
दरअसल, विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित होटवासी स्थित एक जमीन पर मालिकाना हक और कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बीच ही एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के सत्यम श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति के बड़े वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।

jh ran 02 jameenvivad vis 7200748 06092025171123 0609f 1757158883 196

झारखंड के 5 जिलों के आदिवासी गांवों में बनेंगे होम स्टे, ग्रामीण जीवन, समाज और संस्कृति को जान सकेंगे पर्यटक
इस मारपीट और आगजनी की सूचना पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, विधानसभा थाना प्रभारी सहित कई जवान मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया। हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि सत्यम श्रीवास्तव और भीम सिंह सहित कुछ अन्य लोगों का एक जमीन को लेकर पुराना विवाद है। जमीन पर कब्जे को लेकर ही दोनों गुटों में झड़प हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

See also  टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल कर करता था ठगी का काम, 3 करोड़ का साइबर फ्रॉड करने वाले दिनेश कुमार को CID ने किया अरेस्ट 

झारखंड में पत्नी के इलाज के लिए पिता ने बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया
वहीं झड़प को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि होटवासी स्थित जमीन पर दोनों ही पक्ष कई सालों से अपना अपना दावा बताते हैं। इसी बीच शनिवार दोपहर के बाद जमीन पर कब्जे को लेकर ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस मारपीट के दौरान ही भीड़ में शामिल कुछ लोगों के द्वारा एक पक्ष के वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। जिस समय वाहन को आग के हवाले किया गया, मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now