रांचीः तेलंगाना के श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के एक निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ लोग अंदर फंस गये है। इसमें दो इंजीनियर, दो मशीन ऑपरेटर और चार मजदूर शामिल है। चारों मजदूर झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले है। इस सब को सुरिक्षत बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन जिंदगी चलाने की कोशिशें जारी है। एसडीआरएफ की कर्मी ने कहा है कि ऑपरेशन करना आसान नहीं है क्योकि घुटनों तक कीचड़ भरा हुआ है। सुरंग के अंदर जाना संभव नहीं दिख रहा है।वहीं झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को तेलंगाना अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

झारखंड के मुख्यमंत्रियों का आवास कहा जाने वाला कैफोर्ड हाउस होगा धराशायी! कई मिथक का रहा है इतिहार
श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग में बचाव कार्य रविवार सुबह मुश्किल में पड़ गया। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीमें सुरंग के ध्वस्त हिस्से तक पहुंचने में भारी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। एक SDRF अधिकारी ने बताया, ‘सुरंग के अंदर घटनास्थल तक जाने का कोई रास्ता नहीं है। यह पूरी तरह से ढह गया है और घुटनों तक कीचड़ है। हमें कोई और तरीका अपनाना होगा।’ SDRF, NDRF और सिंगरेनी कोलियरीज के अधिकारियों सहित अन्य बचाव दल ध्वस्त सुरंग का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट आए। इस सुरंग में कम से कम आठ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,महाशिवरात्रि में शामिल होने का दिया न्योता
वहीं मजदूरों के टनल में फंसने को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री ने चिंता जताई है। उन्होने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल हादसे में झारखण्ड समेत अन्य राज्यों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर मिली है। तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री श्री @revanth_anumula जी से आग्रह है कि टनल हादसे में हरसंभव रेस्क्यू मदद पहुंचाने की कृपा करें। मैं मरांग बुरु से हादसे में फंसे सभी श्रमिकों के सुरक्षित होने की कामना करता हूँ।
झारखण्ड सरकार, तेलंगाना सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर हर पल की जानकारी ले रही है तथा हर जरूरी मदद पहुंचाने के लिए तैयार है।
लोहरदगा में परीक्षा देने निकली इंटर की छात्रा लापता, रांची रिंग रोड़ पर मिली बेहोश
मालूम हो कि 22 फरवरी की सुबह डोमलपेंटा इलाके में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC ) टनल का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में छह से आठ श्रमिक टनल के अंदर फंस गए।श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। SLBC टनल नागरकुरनूल जिले को आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग से जोड़ती है। टनल में गुमला के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर एवं पंजाब के श्रमिक फंसे हुए हैं। फिलहाल एनडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।




