रांची के बड़गाई अंचल के दो पूर्व CO मनोज-शैलेश पर चलेगा मुकदमा, ACB की रेड में मिली थी करोड़ों की संपित्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2025

रांची के बड़गाई अंचल के दो पूर्व CO मनोज-शैलेश पर चलेगा मुकदमा, ACB की रेड में मिली थी करोड़ों की संपित्त

रांचीः बड़गाई अंचल के दो पूर्व अंचलाधिकारी मनोज कुमार और शैलेश कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। विधि विभाग ने 19 फरवरी को दोनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। इसलिए इन अभियुक्तों पर मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी जाती है।

तेलंगाना टनल हादसाः गुमला के चार मजदूर समेत आठ फंसे, कीचड़ के कारण नहीं शुरू हुआ रेस्क्यू
विधि विभाग के आदेश में कहा गया है कि मनोज और शैलेश पर सदर थाना में एक जून 2023 को दर्ज एफआईआर संख्या 272/ 23 में अभियोजन के लिए प्रथम दृष्टया में मामला बनता है। बड़गाई अंचल के लालू खटाल स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले में 11 सितंबर 2024 को एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व सीओ शैलेश कुमार और मनोज कुमार से जुड़े छह ठिकानों पर छापेमारी की थी। दोनों अधिकारियों के रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और पश्चिमी सिंहभूम स्थित आवास और कार्यालय को खंगाला गया था।

See also  कोडरमा में निलंबित पुलिसकर्मी के आत्महत्या मामले में कार्रवाई, चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

झारखंड के मुख्यमंत्रियों का आवास कहा जाने वाला कैफोर्ड हाउस होगा धराशायी! कई मिथक का रहा है इतिहार
एसीबी ने शैलेश कुमार के गिरिडीह और धनबाद आवास में करीब 14 घंटे तक छापेमारी की थी। वहां से 22.09 लाख रुपया कैश बरामद किये थे। इसके अलावा 11 जमीन के डीड भी उनके आवास से बरामद किये गये थे। एसीबी ने शैलेश का 11 मोबाइल, दो लैपटॉप व एक टैब भी जब्त किया था। वहीं मनोज के ठिकानों से एसीबी ने धनबाद में 10 डिसमिल जमीन के दो डीड, रांची में करीब 1.02 करोड़ की कीमत का डुप्लेक्स, बैंक पासबुक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया था।

बिहार में नाबालिग के साथ महापापः बहन से रेप, छोटे भाई के साथ अननेचुरल सेक्स
पूर्व सीओ मनोज कुमार की शिकायत पर सदर थाने में एक जून 2023 को पूर्व राजस्व निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद पर अंचल से कागजात में छेड़छाड़ करने, सरकारी दस्तावेजों को घर में अवैध तरीके से रखने का केस दर्ज कराया गया था। इसमें बताया गया था कि ईडी क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा 13 और 26 अप्रैल 2023 को छापेमारी की गई थी। जांच में राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के बड़गाई अंचल के आवास से 17 पंजी टू पाया गया। जो अवैध रूप से रखे गए थे। जिसे कार्यालय में रखना था। उक्त 17 पंजी टू में टेम्परिंग पाया गया। भानू प्रताप के आवास पर 11 ट्रंक में डीड मिले जो नियमतः कार्यालय के डॉक्यूमेंट थे।

See also  Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, रांची सहित इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

रांची SSP ने थाने का किया औचक निरीक्षण, रात के समय थाने में नहीं था कोई मौजूद, नप गए थाना प्रभारी
सदर थाने में 1 जून 2023 को बड़गाई अंचल के पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ 272/ 2023 में एफआईआर दर्ज कर पहले सीआईडी जांच कर रही थी। बाद में सरकार ने एसीबी को इस मामले में आगे की जांच करने का आदेश दिया था। एसीबी ने मामले को टेकओवर कर न सिर्फ जांच शुरू की, बल्कि दोनों अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की। एसीबी जांच में बड़गाई के पूर्व सीओ मनोज कुमार और शैलेश कुमार के खिलाफ कई साक्ष्य भी मिले थे। एसीबी ने दोनों अधिकारियों के ठिकानों की तलाशी भी ली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now