- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,महाशिवरात्रि में शामिल होने का दिया न्योता

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,महाशिवरात्रि में शामिल होने का दिया न्योता

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को उनके कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर महासमिति द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार शिवबारात में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।

d8e892d8 d2f4 42cc 9940 e0923ab58029

इस अवसर पर शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू सहित दयाशंकर शर्मा, राजकुमार तनेजा,दीपक नंदा, राजीव वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह, बादल सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

See also  झारखंड की जाने मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, सलीमा टेटे को दे चुकी है कोचिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now