रांचीः नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मंगलवार को जमानत मिल गई। कोर्ट ने विनय सिंह को दो मामलों में नियमित जमानत दी है। वहीं उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को तीन मामलों में किसी प्रकार के दंडात्मक कार्रवाई से राहत देते हुए नो कोएर्सिव स्टेप्स यानी अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है।
सिमडेगा में ओपी प्रभारी पर एक लाख रिश्वत लेने का आरोप, SP श्रीकांत एस खोटरे ने दिए जांच के आदेश
इस मामले में झारखंड सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के रिट याचिका को स्वीकार करते हुए अपीलकर्ताओं के पक्ष में आदेश पारित किया। कोर्ट ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद आरोपी के खिलाफ दो नए केस दर्ज किए गए है।
चंपाई सोरेन BJP से नाराज, नगर निकाय चुनाव में रायशुमारी से रखा गया दूर, आदित्यपुर-सरायकेला में उतारे समर्थक उम्मीदवार
हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ हजारीबाग एसीबी कांड संख्या 11 2025 दर्ज की गई है। इसमें आरोप है कि विनय सिंह ने हजारीबाग में 28 डिसमिल गैर मजरुवा खास जंगल झाड़ की जमीन की खरीद की थी। सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से उसने इस जमीन का गलत तरीके से म्यूटेशन भी करा लिया था। एसीबी ने इस मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। वहीं विनय सिंह के खिलाफ जमीन घोटाले में एक और मामला दर्ज किया गया है।




