सिमडेगा में ओपी प्रभारी पर एक लाख रिश्वत लेने का आरोप, SP श्रीकांत एस खोटरे ने दिए जांच के आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

सिमडेगा में ओपी प्रभारी पर एक लाख रिश्वत लेने का आरोप, SP श्रीकांत एस खोटरे ने दिए जांच के आदेश

सिमडेगाः जिले के एक पुलिस कर्मी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। गिरदा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया पर एक लाख रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ओपी प्रभारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद एसपी ने एसडीपीओ को जांच करने का आदेश दे दिया है।

चंपाई सोरेन BJP से नाराज, नगर निकाय चुनाव में रायशुमारी से रखा गया दूर, आदित्यपुर-सरायकेला में उतारे समर्थक उम्मीदवार
ग्रामीणों का आरोप है कि गिरदा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया द्वारा बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है और पैसे की मांग की जाती है। शिकायत में बताया गया कि जोशपा टुडू द्वारा प्रशासन से अनुमति लेकर जलावन के लिए आम का एक पेड़ कटवाया गया था। लकड़ी लोड के दौरान ओपी प्रभारी ने ट्रैक्टर व लकड़ी जब्त कर ली और छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये ले लिए।

9600 करोड़ के घोटाले में गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, गुलशन कुमार दराद को CID ने धर दबोचा
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से वे मानसिक रूप से परेशान हैं और भय के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एडीपीओ को जांच का आदेश दिया है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  सिमडेगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या, पति से अलग होकर प्रेमी के साथ कर ली थी दूसरी शादी
हालांकि सदर थाना सहित कई थानों के प्रभारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त होना आमबात हो गई है। कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा सदर थाना प्रभारी रोहित रजक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन दिए गए थे। हालांकि इस मामले में भी अब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। ग्रामीणों द्वारा खुले तौर पर पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now