रांची में 9 लाख कैश बरामद, निकाय चुनाव को लेकर चल रहा था चेकिंग अभियान 

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

रांची में 9 लाख कैश बरामद, निकाय चुनाव को लेकर चल रहा था चेकिंग अभियान 

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राज्य के सभी जिलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रांची के रातू थाना क्षेत्र इलाके में कटहल मोड़ के चौरा टांगरा के समीप बने चेक पोस्ट पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

रांची में दो नाबालिग बहनें रहस्मय तरीके से गायब, दुकान जाने के लिए निकली थी घर से
कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर रोकी गई कार
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी।इसी दौरान एक नीली रंग की सुजुकी बोलेनो कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01EZ-3498 है। उसे पुलिस ने जांच के लिए रोका. कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी मिली।यह नकदी एक आभूषण दुकान संचालक के पास से बरामद की गई, जो वाहन में सवार था।

See also  झारखंड में दूसरे दिन भी JES के तबादले का दौर जारी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी की अधिसूचना

रांची के डोरंडा से गायब 11 साल की नेहा टोप्पो बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
ASI को हुआ संदेह, खुला नकदी का राज
चेक पोस्ट पर तैनात दलादली ओपी में पदस्थापित एएसआई अरुण अकेला को इस वाहन पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर जब उन्होंने वाहन की गहन तलाशी ली, तो उसमें से नौ लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान वाहन सवार खुद को ज्वेलरी दुकान का संचालक बता रहा था, लेकिन वह नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दे सका।
मजिस्ट्रेट ने आयकर विभाग को दी सूचना
नकदी बरामद होने की सूचना चेकिंग में मौजूद मजिस्ट्रेट मो. एजाज द्वारा तत्काल आयकर विभाग को दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी राशि जब्त कर ली है। साथ ही नकदी के स्रोत और उद्देश्य को लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस मामले को काफी संवेदनशील मान रही है।

See also  झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, 2022 बैच के है दोनों अधिकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now