एक्टर राजपाल यादव के तिहाड़ जाने पर सोनू सूद ने की बड़ी मदद, चेक बाउंस केस में अब चुका सकेंगे रकम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

Sonu_Sood_Rajpal_yadav_

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मुश्किल दौर से गुजर रहे अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है। सोनू सूद ने एक भावुक पोस्ट में कहा कि राजपाल यादव एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को वर्षों तक यादगार काम दिया है।
उन्होंने लिखा कि कभी-कभी जिंदगी प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय की कठोरता के कारण कठिन हो जाती है। सोनू सूद ने यह भी ऐलान किया कि राजपाल यादव उनकी आने वाली फिल्म का हिस्सा होंगे और यह मदद दान नहीं, बल्कि सम्मान है। उनके मुताबिक, जब इंडस्ट्री का कोई साथी कठिन दौर से गुजरता है, तो उसे यह अहसास दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है।

राजपाल यादव ने किया सरेंडर

अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। बाद में अदालत ने समय-सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अभिनेता को जेल जाना पड़ा।

See also  हेमंत सोरेन के समर्थन में सड़क पर उतरे आदिवासी समाज के लोग, ED की कार्रवाई के खिलाफ कर रहे है राजभवन मार्च

 

क्या है मामला

राजपाल यादव पर मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये उधार लेने का आरोप है। इस राशि के बदले दिए गए चेक बाउंस हो गए थे। कंपनी की शिकायत पर निचली अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई में कहा कि राजपाल यादव का आचरण निंदनीय रहा है। अदालत के अनुसार, उन्होंने कई बार भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन वादे पूरे नहीं किए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब और राहत संभव नहीं है, इसलिए तत्काल आत्मसमर्पण अनिवार्य था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now