रांची के डोरंडा से गायब 11 साल की नेहा टोप्पो बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

रांची के डोरंडा से गायब 11 साल की नेहा टोप्पो बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

रांचीः राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र से चार दिनों से लापता 11 वर्षीय बच्ची नेहा टोप्पो को रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से सकुशल बरामद कर लिया है।रांची पुलिस के द्वारा नेहा के कुशल बरामदगी को लेकर 21 हजार के इनाम की घोषणा भी की गई थी।

रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम
परिजनों को सौपा गया
रांची पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार अपने घर से चार दिनों से लापता 11 वर्षीय बच्ची नेहा टोप्पो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने विशेष टीम गठित कर नेहा की खोजबीन शुरू की थी। मंगलवार को नेहा को चुटिया थाना क्षेत्र के प्रेमाश्रय के पास से बरामद किया है। बरामद करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। यह सफलता पुलिस महकमे के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

See also  JMM के एक और बागी विधायक चुनाव मैदान में, बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने राजमहल से किया नामांकन

रांची में दो नाबालिग बहनें रहस्मय तरीके से गायब, दुकान जाने के लिए निकली थी घर से
बिना बताए निकल गई थी घर से बच्ची
जानकारी के मुताबिक बच्ची 4 फरवरी को दोपहर के समय घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी। जब शाम तक वह लौटी नहीं, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत डोरंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे पुलिस ने एफआईआर में कंवर्ट किया। इसी क्रम में यह जानकारी मिली कि चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक अनाथ आश्रम के पास नेहा देखी गई है। जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद किया। सबसे राहत की बात यह है कि बच्ची का किसी अपराधी के द्वारा अपहरण नहीं किया गया था।वह खुद ही अपने घर से नाराज होकर निकल गई थी।बरामदगी के बाद रांची पुलिस ने चैन की सांस ली है।

झारखंड के 117 IPS अधिकारियों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, IG आशीष बत्रा ने खरीदी 4.33 करोड़ की जमीन
21 हजार के इनम की घोषणा की थी पुलिस
नाबालिग नेहा टोप्पो के गायब होने के बाद रांची पुलिस बेहद अलर्ट मोड में थी। वह बच्ची की तलाश तो कर ही रही थी, साथ ही 21 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी।बच्ची का पता बताने वाले को 21 हजार इनाम देने की घोषणा रांची एसएसपी के द्वारा की गई थी।

See also  झारखंड में बीजेपी ने तय कर दिया प्रत्याशी, अब जेएमएम-कांग्रेस खेमे में मची है खलबली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now