रांचीः रांची में उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर ने एक्शन करना शुरू दिया है। सोमवार को रांची शहर के 3695 बकाएदारों की बिजली ऑटोमेटिक कट गई। अचानक उपभोक्ताओं के बिजली गुल होने से लोगों के बीच बिजली को लेकर हाय तौबा मच गई। अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बकाएदारों की बिजली बंद हुई।
इसी क्रम में तुपुदाना स्थित राष्ट्रीयकृत बैंक की बिजली भी कट गई। उसका हजारों रुपए बिजली बिल बकाया था और बैंक ने डिमांड ड्रॉफ्ट जमा किया था, लेकिन ड्रॉफ्ट क्लियर नहीं होने के कारण बैंक की बिजली स्वत: कट गई। इससे जब तक बैटरी का बैकअप था, काम चला। उसके बाद बिजली के अभाव में बैक का कार्य भी प्रभावित होने लगा।
जानकारी के अनुसार, लगभग बकाएदारों की बिजली भुगतान के बाद बहाल कर दी गई। लेकिन, बैंक का बिजली बहाल नहीं हो पाया। बैंक की ओर से बिजली बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द बिजली सप्लाई शुरू हो और वहां का काम सामान्य रूप से चले।
कांग्रेस-RJD के बीच कुछ ठीक नहीं… मनोज झा के ट्वीट से महागठबंधन पर अटकलें तेज
जेबीवीएनएल की ओर से बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं के द्वारा अपना बकाया बिजली बिल की राशि जमा की जा रही है, उनका बिजली कनेक्शन स्वत: चालू हो जा रहा है। विशेषकर ऑनलाइन भुगतान करने के बाद पांच से छह मिनट के अंतराल में पेमेंट का अपडेट लेते ही लाइन बहाल कर दी जा रही है।
जैक्सन-पे के द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नए फीचर ऐप में जोड़े गए हैं। इसमें उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर नंबर और अपने बिजली अकाउंट नंबर डालकर अपने मीटर को रिचार्ज कर सकते हैं। यदि लाइन कट गई और बकाया बिजली बिल है तो भुगतान करते ही लाइन चालू हो जाएगी और भुगतान की राशि भी ऐप पर उपलब्ध हो जाएगा।
धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, शूटर भानु माझी को लगी गोली
कैसे करें भुगतान
1. बकाया बिजली बिल शाम पांच बजे तक एटीपी मशीन में जमा कर सकते हैं।
2. जेबीवीएनएल की वेबसाइट पर जाकर 24 घंटे में कभी भी ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।
3. गूगल पे सहित अन्य ऐप से भी बिजली बिल भुगतान करने की सुविधा दी गई है।
शहर में स्मार्ट मीटर से बकाएदारों की बिजली कटने के बाद डोरंडा, कोकर विद्युत, सेंट्रल डिविजन और रांची पश्चिम विद्युत प्रमंडल सहित अन्य डिविजनों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सभी समय रहते अपने बकाया बिजली बिल को जमाकर अपने घरों की बिजली बहाल करवाने में जुटे थे।
JMM महासचिव विनोद पांडेय की माता के निधन पर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने जताया शोक
हालांकि, सभी जगहों पर पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी और अन्य सुविधाएं होने से बकाया राशि जमा की गई। इसके बाद स्मार्ट मीटर अपडेट होते ही बिजली बहाल हो गई।
रांची विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार ने कहा कि अभी हर दिन बकाएदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन ऑटोमेटिक डिस्कनेक्ट हो रहा है। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि अपना बिजली बिल बकाया या आपके स्मार्ट मीटर वॉलेट में निगेटिव बैलेंस है तो बिल का भुगतान करें और अपने स्मार्ट मीटर का बैलेंस पॉजिटिव रखें, ताकि बिजली कटने से बच सकें।
बिहार के 66 फीसदी विधायकों पर आपराधिक केस, अनंत सिंह की पत्नी सबसे अमीर; सबसे गरीब कौन




