सीता सोरेन ने दाखिल की याचिका, पासपोर्ट रिलीज करने की लगाई गुहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2025

सीता सोरेन ने दाखिल की याचिका, पासपोर्ट रिलीज करने की लगाई गुहार

रांचीः पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सीता सोरेन ने सोमवार को सीबीआई कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट से सीता सोरेन ने अपने पासपोर्ट को रिलीज करने की मांग की है। पासपोर्ट रिलीज कराने के पीछे उन्होने पासपोर्ट को रिन्यूअल कराने की बात कही है।

रांची में लग्जरी कार से कर रहा था बकरी की चोरी, लोगों ने खदेड़ा तो पलट गई गाड़ी
सीता सोरोन 2012 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग की आरोपी है। इस मामले में सीता सोरेन के अलावा उनके पिता बीएन मांझी और तत्कालीन आप्त सचिव राजेंद्र मंडल आरोपी है। इस चुनाव के दौरान उम्मीदवार आरके अग्रवाल से मतदान के लिए पैसा मांगने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में सीता सोरेन समेत 6 आरोपी है। सीता सोरेन का पासपोर्ट इस मामले को लेकर सीबीआई कोर्ट में जमा है।
क्या था मामला

रांची में बर्ड हिट के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
30 मार्च 2012 को राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिसमें पवन धूत और आरके अग्रवाल उम्मीदवार थे। लेकिन खरीद-फरोख्त का खुलासा होने के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था। बाद में 3 मई को हुए चुनाव में संजीव कुमार और प्रदीप बलमुचू ने जीत हासिल की थी।

See also  IPL 2026 Auction की फाइनल लिस्ट हुई अपडेट, इन नए 19 खिलाड़ियों को किया गया शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now