रांची में बर्ड हिट के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2025

रांची में बर्ड हिट के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

रांचीः सोमवार को रांची में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। पटना से यात्रियों को लेकर रांची आ रहा विमान पक्षी से टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाकर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।बताया जा रहा है कि उस समय विमान में 175 यात्री सवार थे।

WhatsApp Image 2025 06 02 at 18.49.17 c7c4e18a

 

गोड्डा में CSP संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, चार की संख्या में आये थे बदमाश
बताया जाता है कि करीब 40 मिनट तक इंडिगो का विमान आसमान में उड़ान भरता रहा उसके बाद उसकी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग हुई। इस पूरे घटना के दौरान यात्री दहशत में रहे लेकिन विमान के सफल लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सास ली। एयरपोर्ट के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे है।एक अधिकारी ने बताया कि गिद्ध के टक्कर से विमान को डेंट लगा है। इंजीनियर्स विमान को हुए नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं।

WhatsApp Image 2025 06 02 at 18.49.17 c75ea499

रांची में लग्जरी कार से कर रहा था बकरी की चोरी, लोगों ने खदेड़ा तो पलट गई गाड़ी

See also  ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर का विमान क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

अधिकारियों ने बताया कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोपहर 1:14 बजे यह आपात लैडिंग हुई। 175 यात्रियों को लेकर आए विमान की इमरजेंसी लैडिंग हुई। गनीमत रही कि नुकसान सिर्फ विमान (एयरबस 320) को हुआ है। इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्य ने कहा, ‘रांची के पास इंडिगो के एक विमान की पक्षी से टक्कर हो गई थी। जिस समय घटना हुई विमान 10-12 नॉटिकल माइल्स दूर, 3000-4000 फीट की ऊंचाई पर था।’इस विमान को रांची में लैंडिंग के बाद कोलकाता के लिए उड़ान भरना था। लेकिन ग्राउंडेड होने की वजह से कुछ यात्रियों को दूसरे विमान से कोलकाता भेजा गया है। शेष यात्रियों के लिए 3 जून और 4 जून को सफर करने की व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now