डेस्कःनालंदा के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटपुरा गांव स्थित स्मार्ट सिटी वाटर पार्क में आयोजित ‘रंग बरसे होली मिलन समारोह’ में फायरिंग हुई है। भोजपुरी गायक रोशन रोही के जाने के दौरान भीड़ उग्र हो गई, जिससे पथराव और गोलीबारी हुई।
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बच्चा समेत तीन की मौत
कटपुरा स्थित एक वाटर पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह के बाद रविवार को अचानक माहौल बिगड़ गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी गायक रोशन रोही शामिल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गायक के प्रस्थान के दौरान भीड़ उग्र हो गई। देखते ही देखते कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और पथराव के साथ-साथ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।अफरातफरी के बीच भोजपुरी गायक रोशन रोही भी भीड़ के बीच फंस गए। उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
चाईबासा के सारंडा जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, IED विस्फोट में सहायक कमांडेंट समेत दो जवान घायल
इस मामले के बाद गायक रोशन रोही समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से कारतूस व हथियार बरामद किए गए हैं।इसी दौरान कार्यक्रम की कवरेज कर रहे इलेक्ट्रॉनिक चैनल के संवाददाता ऋषिकेश कुमार को भी भीड़ ने घेर लिया और मारपीट कर सिर फोड़ दिया।पत्रकार को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों ने उनके दो मोबाइल फोन छीन लिए तथा पर्स से नकदी भी निकाल ली।
पटना में कुख्यात अमित का मरीन ड्राइव पर एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
युवक को लगी गोली
गोलीबारी की घटना में एक युवक सूबे लाल को गोली लगी है। जबकि कई अन्य लोग लाठी-डंडे से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।




