नागपुर में बारूद कंपनी में विस्फोट, 15 की मौत,18 गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2026

नागपुर में बारूद कंपनी में विस्फोट, 15 की मौत,18 गंभीर रूप से घायल

डेस्कःनागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में धमाके के बाद 15 लोगों की मौत हो गई, 18 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आंध्रप्रदेश के कानीकाडा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत; कई झुलसे
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, रविवार सुबह 1 मार्च को एक गोला-बारूद निर्माण कंपनी में हुए विस्फोट हुआ। यह फैक्ट्री नागपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कलमेश्वर तहसील के राउलगांव गांव में है। मारे गए लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं।

आधे घंटे पहले ही शुरू हुई थी शिफ्ट

फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट 6 बजे शुरू होती है। यहां काम करने वाले वर्कर्स सुबह 6 बजे फैक्ट्री पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय दो पर्यवेक्षकों के अधीन लगभग 35 कर्मचारी मौजूद थे। सभी इस बलास्ट की चपेट में आए हैं।

See also  चतरा में ACB की कार्रवाईः SDO ऑफिस का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now