इजराइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2026

इजराइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

डेस्कः अमेरिका और इजराइल ने एक ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी है।खामेनेई के परिवार के चार और सदस्यों की मौत की खबर सामने आई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुष्टि के बाद अब ईरानी स्टेट मीडया ने भी कंफर्म कर दिया है। हालांकि बड़ी बात यह है कि अभी ईरान की सरकार ने इसपर कुछ नहीं कहा है। सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की है।इसके अलावा 7 दिनों का सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।इजरायली सेना का कहना है कि हमले अभी भी जारी हैं।सेना ने कहा, ‘अब तक पश्चिमी और मध्य ईरान में 30 से ज्यादा ठिकानों पर हमले हुए हैं, जिनमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, सरकार के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं।’ईरानी सेना के नए कमांडर इन चीफ के नाम की घोषणा हो गई है। अहमद वाहिदी अब इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

See also  फोटो जर्नलिज्म प्रतियोगिता में पलामू के फोटोग्राफर सैकत चटर्जी को प्रथम स्थान, संघ ने जताई खुशी

बोलिविया में नोटों से भरा प्लेन क्रैश,देखते ही बटोरने लगे लोग,हादसे में 15 लोगों की मौत
ईरानी मीडिया ने क्या बताया?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई की मौत हो गई है, इस पर अब ईरान की सरकारी मीडिया IRIB News ने भी मुहर लगा दी है। ट्रंप के बाद ईरान की तरफ से पहली बार स्वीकार किया गया है कि उनका सुप्रीम लीडर अब मारा गया है। IRIB News ने बताया कि इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हम इस्लामी क्रांति के शहीदों के सरदार, प्रतीक्षारत लोगों के सैय्यद-उश-शुहदा और हजरत वली-ए-अस्र (अ.ज.) के सच्चे नायब, इमाम खामेनेई (र.अ.) की रमजान के पवित्र महीने में गौरवशाली शहादत पर इमाम जमान (अ.फ.), उम्मते इस्लाम, महान धर्मगुरुओं (मराज-ए-एजाम) और ईरान के महान राष्ट्र को बधाई और संवेदना पेश करते हैं। IRGC ने आगे बताया कि सर्वशक्तिमान ईश्वर ने मुजाहिद और हजरत जहरा (स.अ.) की इस पाक संतान की रूह को, उनके मार्गदर्शक अमीर-उल-मोमिनीन अली (अ.स.) की तरह, रमजान के महीने में स्वीकार किया और उन्हें शहादत के पद पर आसीन किया।फार्स समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट किया है कि खामेनेई की मौत के बाद सरकार ने 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है।इसके साथ ही सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों का भी ऐलान किया गया है।
चाईबासा के सारंडा में IED ब्लास्ट,कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी
एक महान नेता खो दिया…
IRGC ने आगे कहा कि हमने एक महान नेता को खो दिया है और हम उनके शोक में बैठे हैं, जो अपनी रूह की पवित्रता, ईमान की ताकत, मामलों में दूरदर्शिता, अत्याचारियों के सामने साहस और अल्लाह की राह में जिहाद के मामले में अपने युग में अद्वितीय थे। मानवता के सबसे दुष्ट आतंकवादियों और जल्लादों के हाथों शहादत, इस महान नेता की सच्चाई और उनकी निष्काम सेवाओं की स्वीकृति का प्रमाण है।
बयान में आगे कहा गया कि इस्लाम और महान ईरान की राह में शहादत एक जीत और लक्ष्य के करीब पहुंचने का संकेत है। इमाम खामेनेई (र.अ.) की शहादत और अल्लाह की ओर हिजरत के साथ उनका रास्ता और उनकी पद्धति रुकेगी नहीं, बल्कि शक्ति और भव्यता के साथ जारी रहेगी। यह शहादत हमारे राष्ट्र को प्यारे इमाम खामेनेई के नूरानी रास्ते पर चलने के लिए और अधिक दृढ़ बनाएगी।

See also  बेहद खतरनाक मोड़ पर इजरायल और ईरान की जंग, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- पूरा तेहरान खाली करो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now