चाईबासा के सारंडा जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, IED विस्फोट में सहायक कमांडेंट समेत दो जवान घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2026

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा माओवादी के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे कांबिंग ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

खूंटी में जंगली हाथी की दस्तक, ग्रामीण दहशत में, प्रशासन अलर्ट मोड पर
मुठभेड़ के दौरान मरांगपोंगा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक और हेड कांस्टेबल विक्रम यादव घायल हो गए। एक ओर अन्य जवान के भी घायल होने की सूचना है। घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जबकि एक अन्य घायल जवान को एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

संजीव सिंह बने धनबाद के मेयर, JMM प्रत्याशी को दी मात, BJP के उम्मीदवार रहें चौथे नंबर पर
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि इलाके में किसी बड़े नक्सली नेता की मौजूदगी हो सकती है।
सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है।

See also  चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now