साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत, 4 घंटे बाद आई सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2026

साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत, 4 घंटे बाद आई सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

डेस्कः राजस्थान के जोधपुर में प्रसिद्ध कथावाचक और बाल साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना धार्मिक और सामाजिक हलकों में गहरा सदमा पहुंचा रही है। साध्वी को आश्रम से गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कुछ घंटे बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसे ‘सुसाइड नोट’ जैसा माना जा रहा है।नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।”

GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा बना रहस्य,अभी तक सीनियर्स के पास नहीं पहुंचा, फेक सर्टिफिकेट के आरोप से बढ़ी मुश्किलें
जानकारी के अनुसार साध्वी को उनके पिता वीरमनाथ और एक युवक कार से पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी (पश्चिम) छवि शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगा, फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है।
रात 9:28 बजे साध्वी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें लिखा था- मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा… मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा। पुलिस इस पोस्ट की डिजिटल फॉरेंसिक जांच भी कर रही है।

See also  हेमंत सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने को लेकर BJP ने JMM पर साधा निशाना, कहा- 'चंपाई जैसे वरिष्ठ नेता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं'

पटना में NEET छात्रा की मौत का मामलाः 10 लोगों का और लिया गया सैंपल, हॉस्टल संचालक का बेटा भी SIT के रडार पर
निजी अस्पताल के डॉ. प्रवीण जैन ने बताया कि परिजनों के अनुसार साध्वी को बुखार था और इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल लाए जाने तक शरीर में कोई हरकत नहीं थी। चिकित्सकों ने उन्हें रिवाइव करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस आश्रम के बाहर खड़ी एंबुलेंस से शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले गई। इस दौरान आश्रम के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र रही।

See also  US का ईरान पर हमला, होर्मुज के पास मिसाइल लॉन्चर और जहाज तबाह

 

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मैच फिक्सिंग का बम फूटा, ICC ने इस इंटरनेशनल क्रिकेटर पर लगाया बैन
वायरल वीडियो से आई थीं चर्चा में
बता दें कि साध्वी प्रेम बाईसा पिछले वर्ष एक पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई थीं। वायरल क्लिप में उन्हें एक पुरुष के साथ गले मिलते हुए देखा गया था, जिसे सोशल मीडिया पर गलत अर्थों में प्रसारित किया गया। इस मामले को लेकर साध्वी ने बोरानाडा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी और इसे एक साजिश करार दिया था। एक बातचीत में साध्वी ने स्पष्ट किया था कि वायरल वीडियो करीब तीन साल पुराना है, जब वे लंबे समय बाद अपने पिता से मिली थीं लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया और संत समाज को बदनाम करने का प्रयास किया था। उन्होंने ये आरोप भी लगाया था कि वीडियो वायरल करने से पहले उनसे 20 लाख रुपये की मांग की गई थी और जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।

बिहार के मजदूर और उसके 2 साल के बच्चे की तमिलनाडू में हत्या, पत्नी के मर्डर की भी आशंका
साध्वी प्रेम बाईसा मूलतः बालोतरा के गिड़ा क्षेत्र के कुंपलिया गांव की निवासी थीं। उन्होंने दिसंबर 2024 में अपने पिता के साथ आरती नगर में साधना कुटीर आश्रम की स्थापना की थी। वे सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय थीं और उनके लाखों फॉलोअर्स बताए जाते हैं। इस मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now