बिहार के मजदूर और उसके 2 साल के बच्चे की तमिलनाडू में हत्या, पत्नी के मर्डर की भी आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2026

पलामू में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से काटकर हत्या, एक बुरी तरह जख्मी

डेस्कः बिहार के प्रवासी मजदूर और उसके दो साल के बच्चे की तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में दो अलग-अलग स्थानों से शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले गौरव कुमार के रूप में हुई, जो चेन्नई के थारामानी इलाके में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। CCTV फुटेज में दो लोग दोपहिया वाहन पर बोरी ले जाते हुए दिखाई दिए। गौरव का शव 26 जनवरी को चेन्नई के अडयार इलाके में एक व्यस्त सड़क पर बोरे में बंद मिला।

पटना में NEET छात्रा की मौत का मामलाः 10 लोगों का और लिया गया सैंपल, हॉस्टल संचालक का बेटा भी SIT के रडार पर
वहीं, उनके दो वर्षीय बच्चे का शव दक्षिण चेन्नई के माध्या कैलाश नदी के पास बरामद किया गया, जो शहर का एक प्रमुख इलाका माना जाता है। BJP नेता के.अन्नामलाई ने दावा किया है कि गौरव कुमार, उनकी पत्नी और दो साल के बेटे की हत्या कुछ लोगों के एक गिरोह ने की, जो कथित तौर पर नशे में थे और स्वयं भी प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़ित और आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते थे। शराब पीते समय झगड़ा हुआ, जिसके कारण हत्याएं हुईं। हत्या का सटीक मकसद अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना है कि वे आरोपी की पत्नी का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है।”

See also  बमबाजी से दहला पाकुड़, दो पक्षों के बीच हुए विवाद में खूब हुई बमबाजी, दो शख्स घायल

राहुल और खरगे ने सुलझाया झारखंड में मंत्री-विधायक के बीच का विवाद, आपसी तालमेल और कार्यकर्ताओं की बात सुनने का निर्देश
अन्नामलाई ने DMK सरकार को घेरा
अन्नामलाई के अनुसार, आरोपियों ने गौरव की पत्नी के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश की। जब गौरव ने इसका विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी और मासूम बच्चे की भी हत्या कर दी। अन्नामलाई ने कहा कि गौरव का शव बोरे में भरकर सड़क पर फेंक दिया गया, जबकि बच्चे का शव भी बरामद हो चुका है।

बिहार के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरेगा पारा, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड
हालांकि, पुलिस अब भी गौरव की पत्नी के शव की तलाश कर रही है, जिनके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था।उन्होंने इस घटना को लेकर डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि क्या डीएमके शासन में चेन्नई सुरक्षित है।वहीं, डीएमके सांसद कनिमोझी ने इस घटना को बेहद चौंकाने वाला और दुखद बताया।उन्होंने कहा कि चेन्नई के थरमणि इलाके में एक उत्तर भारतीय युवक, उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या की खबर बेहद पीड़ादायक है। कनिमोझी ने कहा कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। फिलहाल, महिला का शव बरामद नहीं हुआ है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

See also  पटना में एक और एनकाउंटर, कुख्यात विजय साहनी हुआ पुलिस की गोली का शिकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now