टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मैच फिक्सिंग का बम फूटा, ICC ने इस इंटरनेशनल क्रिकेटर पर लगाया बैन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मैच फिक्सिंग का बम फूटा, ICC ने इस इंटरनेशनल प्लेयर क्रिकेटर पर लगाया बैन

डेस्कः टी20 वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका के लिए बुरी खबर है। आईसीसी ने 2023-24 में बारबाडोस में आयोजित बीआईएम10 लीग के दौरान कथित फिक्सिंग के मामले में अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने संयुक्त रूप से जोंस पर एंटी-करप्शन कोड के पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।

बिहार के मजदूर और उसके 2 साल के बच्चे की तमिलनाडू में हत्या, पत्नी के मर्डर की भी आशंका
31 वर्षीय जोंस अमेरिका के लिए 6 साल के इंटरनेशनल करियर में 100 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 52 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं। इसके अलावा वह मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ऑर्कास और कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।तीन आरोप 2023-24 के Barbados Bim10 टूर्नामेंट से जुड़े हैं, जो CWI के एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) के दायरे में आता है। वहीं दो आरोप इंटरनेशनल मैचों से जुड़े होने के कारण ICC ने भी कार्रवाई की है। जोंस पर मैच फिक्सिंग, फिक्सिंग की कोशिश, संदिग्ध संपर्कों की जानकारी छुपाने और एंटी-करप्शन जांच में सहयोग न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ICC के मुताबिक, उन्होंने जांच के दौरान अहम जानकारियां छुपाईं और सबूतों से छेड़छाड़ भी की।

See also  PRAKRIDA 2026: खेलों के महाकुंभ में गूंजेगा युवा जोश, "नारी शक्ति और खेल भावना का अद्भुत संगम”

पटना में NEET छात्रा की मौत का मामलाः 10 लोगों का और लिया गया सैंपल, हॉस्टल संचालक का बेटा भी SIT के रडार पर
ICC ने अपने बयान में कहा- यह मामला एक व्यापक जांच का हिस्सा है और आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों पर भी आरोप लग सकते हैं। जोंस को 28 जनवरी के बाद 14 दिनों के भीतर इन आरोपों पर जवाब देना होगा। वह USA की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी टीम का हिस्सा थे, लेकिन निलंबन के चलते अब किसी भी चयन के लिए अयोग्य हो गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार एक क्रिकेटर पर ICC और CWI ने मैच फिक्सिंग के पांच मामलों में दोषी पाया है। Bim10 टूर्नामेंट और इंटरनेशनल मैचों से जुड़े आरोपों के बाद उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा थे, लेकिन अब चयन से बाहर हो गए हैं।

See also  ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए घायल, बुमराह की गेंद पर लगी चोट

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन, विमान में सवार 5 लोगों की मौत
कौन हैं आरोन जोंस 
2019 में 31 साल के आरोन ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह USA और वेस्ट इंडीज में आयोज‍ित हुए 2024 T20 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ 40 गेंदों पर मैच जिताने वाली 94 रन की पारी खेली। वहीं उन्होंने उसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मशहूर 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। जोंस  CPL, MLC और BPL जैसी T20 फ्रेंचाइजी लीग में भी खेल चुके हैं, उन्होंने अप्रैल 2025 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वहीं 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अमेर‍िका की क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now