रांचीः झारखंड लैंड रिकार्ड एप झारभूमि के सभी डेरा झारखंड स्टेट सेंटर में ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे 19 से 25 सितंबर तक झारभूमि से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। ऐसे में जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री और अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन का काम बंद रहेगा। झारभूमि की वेबसाइड से सभी ऑनलाइन सेवा भी ठप रहेगा। इस दौरान न तो जमीन की लगान रसीद कटेगी और न ही ऑनलाइन म्यूटेशन होगा। आम लोग जमीन का खाता-खतियान भी ऑनलाइन नहीं निकाल सकेंगे। क्योंकि, सर्वर डाउन रहेगा।
डीजीपी अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के प्रभार से हटाया, IPS राकेश रंजन बने रांची के SSP
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की उप निदेशक नूतन कुमारी ने सभी जिलों के अपर समाहर्ता, जिला अवर निबंधन को पत्र भेजकर झारभूमि सर्वर डाउन होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि 25 सितंबर तक राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाएं बाधित रहेंगी। उन्होने कहा है कि स्वः मोटो म्यूटेशन के तहत किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन का नुकसान न हो, यह सुनिश्चत करें।
युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर करता था ब्लैकमेल, रांची के स्पा सेंटर से पुलिस ने किया गिरफ्तार




