पैनोरमा ग्रुप में आयकर की छापेमारी, पूर्णिया-कटिहार-सुपौल के 14 ठिकानों पर टैक्स चोरी को लेकर रेड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

पैनोरमा ग्रुप में आयकर की छापेमारी, पूर्णिया-कटिहार-सुपौल के 14 ठिकानों पर टैक्स चोरी को लेकर रेड

पटनाः आयकर विभाग की टीम ने रियल स्टेट के बड़े कारोबारी संजीव मिश्रा के 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। संजीव मिश्रा के पैनोरमा ग्रुप के पूर्णिया, कटिहार, सुपौल में स्थित ठिकानों पर मंगलवार की सुबह 200 से अधिक अधिकारियों के साथ छापेमारी की।

बिहार में 4 लड़कियां के जहर खाकर मरने का मामलाः जिंदा बची पांचवीं लड़की ने खोले राज, तो उड़े होश
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने पैनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक के ठिकानों पर मंगलवार की सुबह करीब सात बजे छापेमारी की। संजीव मिश्रा की पैनोरमा ग्रुप पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वास्तविक आमदनी छुपाकर टैक्स की चोरी की है। इस ग्रुप ने आवासीय, व्यवसायिक सहित कई भवनों का निर्माण कराया है। सीमांचल के इलाके में इस ग्रुप ने हाउसिंग सोसाइटी, अस्पताल, स्कूल सहित कई संस्थानों का निर्माण कराया है। संजीव मिश्रा इस ग्रुप के फाउंडर है और कई संस्थानों का संचालन करते है।जीव मिश्रा राजनीति दलों से भी जुड़े रहे है। पप्पू यादव की पार्टी से लेकर आरजेडी और वर्तमान में मुकेश सहनी की पार्टी से जुड़े है।

See also  Jairam Mahto गिरफ्तार ! नामांकन के बाद हुए अरेस्ट,सभा करने की मिली इजाजत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now