चाऊमीन खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए 35 बच्चे, ले जाना पड़ा अस्पताल

food poising

झारखंड के लातेहार जिले में एक इलाके में अचानक अफरातफरी मच गई। यहां एक स्टॉल से चाउमीन खाने के बाद 35 बच्चे फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। फूड प्वॉइजनिंग का शिकार होने के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम सदर थाना क्षेत्र के टेमकी में आयोजित मेले के दौरान हुई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में 2-15 साल की उम्र के बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

डीजीपी अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के प्रभार से हटाया, IPS राकेश रंजन बने रांची के SSP

इस मामले में बच्चों के हालात पर अपडेटे देते डॉक्टरों ने बताया कि फूड प्वॉइजनिंग के बाद उन्हें रात साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। यह भोजन विषाक्तता का मामला था। बच्चों की हालत अब स्थिर है। जयप्रकाश ने बताया कि बच्चों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

See also  पटना में चेकिंग के दौरान कार सवार ने दारोगा समेत तीन को कुचला, महिला पुलिस कर्मी की मौत

खूंटी में दर्दनाक हत्या! डायन के शक में बुजुर्ग को कुदाल से काट डाला; एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now