डेस्कः झारखंड के गोमो में गेहुंअन सांप से खेलना सर्च मित्र को भारी पड़ गया। सांप से खेलने के दौरान डंसने से सर्प मित्र अमित गुप्ता उर्फ फुचन की मौत हो गई। 35 वर्षीय अमित गुप्ता स्नैक कैचर के साथ साथ फास्ट फूड बेचने का काम करता था। धनबाद जिले के गोमो में जीतपुर स्थित सुंदरी विला में अमित गुप्ता उर्फ फुचन रहा करता था।
बीजेपी ने गढ़वा में 2 मृत नेताओं को बनाया मंडल प्रतिनिधि, गड़बड़ी पकड़े जाने पर सुधारा
सांपों को बचाने का भी काम करता था अमित गुप्ता
अमित गुप्ता सांपों को निकालने और बचाने का भी काम करता था। उसने शनिवार को 2 दूधिया गेहुंअन सांप पकड़े थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें जंगल में छोड़ने जाने की बजाय दोनों सांपों को घर ले आया। रविवार सुबह दोनों सांपों को जंगल में छोड़ना था। घर आने के बाद उसने सांपों के साथ खेलना शुरू कर दिया।
मानगो थाना में युवकों का उत्पात, पुलिसकर्मियों के साथ की धक्का-मुक्की; वायरलेस सेट तोड़ा
घर के लोगों को नहीं दी सर्पदंश की जानकारी
इस दौरान घर के लोगों ने उसे बार-बार मना किया कि वह सांप के साथ न खेले, लेकिन वह माना नहीं। एक हाथ में सांप लेकर दूसरे हाथ से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने अमित को डंस लिया।सर्पदंश की जानकारी घर वालों को देने की बजाय उसने स्वयं अपना उपचार शुरू कर दिया।
बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, फंदे से लटकते मिले पिता और तीन बेटियों का शव, दो बेटे जिंदा बचे
एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी मौत
तबीयत बिगड़ने लगी, तो अमित तो घर वालों ने गोमो के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया। शनिवार देर रात एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शव जीतपुर आते ही मुहल्ले में मातम पसर गया। रविवार को उसका अंतिम संस्कार जमुनिया नदी के तट पर किया गया।




