नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद विजय उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सुधा गुप्ता को कल्पना ने हाथ से खिलाई मिठाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 2, 2026

नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद विजय उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सुधा गुप्ता को कल्पना ने हाथ से खिलाई मिठाई

रांचीः झारखंड में हुए नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थि उम्मीदवारों के अलावा कांग्रेस समर्थित विजय उम्मीदवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने आ रहे है। बुधवार को चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू खान ने मुख्यमंत्री आवास जाकर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की। इससे पहले बाबू खान ने हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय जाकर पार्टी महासचिव विनोद पांडे के हाथों जेएमएम की सदस्यता ली।

 

चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू खान ने ली JMM की सदस्यता, ज्वाइनिंग के बाद हेमंत सोरेन से की मुलाकात
झारखंड सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मानगो सीट पर मेयर का चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने सुधा गुप्ता को जीत पर बधाई दी। कल्पना सोरेन ने अपने हाथों से सुधा गुप्ता को मिठाई खिलाई और मानगो का मेयर बनने की बधाई दी। इसके साथ ही सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश और देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विजय उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी।

See also  रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए रमा और रोशनी खलखो में होगा मुकाबला, BJP ने प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now