हिंदू युवती के साथ लिव इन में था मुस्लिम युवक, शादी का दबाव बनाने पर काट डाला गला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2025

love_triangle_murder_in_ranchi_jharkhand

हरियाणा के यमुनानगर में 7 दिसंबर को प्रतापनगर के बहादुरपुर क्षेत्र में युवती की सिरकटी लाश मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी उमा के रूप में हुई है। वह दो साल से प्रेमी सहारनपुर के नकुड निवासी बिलाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बिलाल के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी।

युवती की ओर से लगातार शादी के लिए दबाव बनाए जाने से परेशान होकर बिलाल ने उसकी हत्या की थी। 14 दिसंबर को ही उसका निकाह होना था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पेशे से ड्राइवर बिलाल सहारनपुर के नकुड़ के हिडोली गांव का रहने वाला है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और मर्डर का पूरा खुलासा पुलिस के सामने कर दिया है।

झारखंड में सांप से खेलना सर्पमित्र के लिए बना जानलेवा, डंसने से हो गई मौत

See also  शादी के लिए लड़की देखने आए डिप्टी सीएमओ...अकेले देखकर दो महिलाओं ने उनके साथ कर दिया कांड

यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रमजान पुरा की रहने वाली एक बच्चे की मां उमा अपने पति से अलग रहती थी। दो साल पहले उसकी मुलाकात बिलाल से हुई और वे दोनों साथ रहने लगे। उमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इस बीच बिलाल के परिजनों ने रिश्ता ढूंढ लिया और शादी की तारीख 14 दिसंबर तय कर दी।

बिलाल ने उमा को रास्ते से हटाने की साजिश रची और 6 दिसम्बर को उसे घुमाने के बहाने शाम को कलेसर के जंगलों की तरफ ले आया। वह गाड़ी को यमुनानगर के प्रतापनगर स्थित बहादरपुर गांव ले आया और जंगली इलाके में सीट बेल्ट से उमा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बिलाल ने उमा की हत्या तो कर दी थी लेकिन अब सबसे बड़ी दिक्कत उसकी पहचान छुपाने की थी।

यूपी में ऐसा फर्जीवाड़ा कभी नहीं हुआ, कफ सिरप रैकेट में ईडी का दावा, 700 से अधिक फर्जी फर्म, अरबों कमाई

See also  पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा

उसने गर्दन काटी और धड़ को गर्दन को जंगल में अलग अलग जगहों पर फेंक दिया। सोचा जंगली जानवर खा जाएंगे। शव मिलने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। 5 दिन पोस्टमॉर्टम भी नहीं हो सका। सिर न मिलने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई थी। ऐसे में सेवा समिति ने पश्चिम यमुना नहर के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की। एसपी ने बताया कि लाश मिलने की जगह से मोबाइल नंबर डंप कराने पर कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए, जिनमें कुछ खैर तस्कर भी शामिल थे। पुलिस ने उन सभी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बताया कि यूपी नंबर कार रात करीब 11-12 बजे देखी थी।

कार अराइंवाला में एक सीसीटीवी कैमरा में भी नजर आई, जिसके बाद उसे हथिनी कुंड बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरा में उत्तर प्रदेश की ओर जाते देखा। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि संदिग्ध कार को ढूंढते हुए और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस जब बिलाल के घर पहुंची तो देखा कि उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। पकड़ में आने के बाद बिलाल ने कबूला कि उसे डर था कि कहीं उमा उसके घर पर जाकर सारी बात न बता दे, जिससे उसकी शादी टूट जाए। इसी वजह से उसने उसे मार डाला।

See also  गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

बीजेपी ने गढ़वा में 2 मृत नेताओं को बनाया मंडल प्रतिनिधि, गड़बड़ी पकड़े जाने पर सुधारा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now