साहिबगंज नगर परिषद चुनाव में पंकज मिश्रा ‘किंगमेकर’ की भूमिका में, रामनाथ पासवान के अध्यक्ष बनने के बाद अब विनीता कुमारी का उपाध्यक्ष बनना तय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 2, 2026

साहिबगंज नगर परिषद चुनाव में पंकज मिश्रा 'किंगमेकर' की भूमिका में, रामनाथ पासवान के अध्यक्ष बनने के बाद अब विनीता कुमारी का उपाध्यक्ष बनना तय

साहिबगंजः झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा एक बार पुनः किंग मेकर बनकर उभरे हैं। पिछले दिनों साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष पद पर रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान को भारी मतों से विजयी बनाने में सफल रहे। अब उपाध्यक्ष पर पर वार्ड एक की पार्षद विनीता कुमारी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विनीता कांग्रेस कोटे से है तथा पहले भी उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। विनीता देवी के नाम का प्रस्ताव कांग्रेस के वरीय नेताओं ने झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा के समक्ष रखा था।पंकज मिश्रा झारखंड के संताल की राजनीति में खासा असर रखते हैं। वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नजकीदी माने जाते हैं। झारखंड नगर निकाय चुनाव के दाैरान उन्होंने झामुमो के लोगों को जिताने के लिए लागातर प्रयास करते रहे।

संजीव सिंह बने धनबाद के मेयर, JMM प्रत्याशी को दी मात, BJP के उम्मीदवार रहें चौथे नंबर पर
रविवार को सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को अभिनंदन के बहाने बुलाया गया। इसमें इस मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान 28 में से कुल 25 वार्ड पार्षद पहुंचे थे। समारोह में सभी वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया। मौजूद वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से वार्ड एक की वार्ड पार्षद विनिता देवी को उपाध्यक्ष बनाने पर अपनी सहमति दी। विनीता देवी लगातार तीसरी बार वार्ड पार्षद का चुनाव जीतीं हैं।

See also  लोहरदगा में नगर परिषद चुनाव में वोटिंग जारी, 43070 मतदाता 112 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

रांची में होली के दिन रहेगी गर्मी, मार्च के अंत तक 38 डिग्री तक जा सकता है पारा
12 को होगा शपथ ग्रहण और चुनाव
झारखंड में नगर निकाय के नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 12 मार्च को होगा। साहिबगंज में तीन नगर निकाय हैं-साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत और बरहड़वा नगर पंचायत। तीनों नगर निकाय के लिए अलग- अलग स्थान तय किया गया है।कलेक्ट्रेट सभागार, सिदो कान्हू सभागार व पंचायती भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ समारोह के दिन ही तीनों निकायों के उपाध्यक्ष का भी चयन किया जाना है।
सभी वार्ड पार्षद आपसी सहमति से अपने सदस्यों के बीच एक सदस्य को उपाध्यक्ष चुनेंगे। सहमति नहीं होने पर मतदान भी कराया जा सकता है। तीनों नगर निकाय के अध्यक्ष को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नप) सह उपायुक्त हेमंत सती शपथ दिलाएंगे। वार्ड पार्षदों का संबंधित नगर निकाय के आरओ शपथ दिलाएंगे।शपथ ग्रहण के उपरांत तीनों नगर निकाय के उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। विजेता को आरओ द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उपाध्यक्ष को नगर निकाय के अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारी चल रही है। उधर, मतगणना समाप्त होने के बाद आदर्श आचार संहिता स्वत: समाप्त हो गया है। किसी प्रकार की बंदिश नहीं है।

See also  रांची में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पीटा, मौका मिलते ही हो गया फरार

दुबई में रांची समेत राज्य के 140 से ज्यादा लोग फंसे, ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से सता रहा है अनहोनी का डर
जल्द होगी बोर्ड की बैठक
नगर परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में होगी। गजट तैयार कर नगर परिषद साहिबगंज, राजमहल नगर पंचायत व बरहड़वा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को भेजा जाएगा।उक्त गजट में सभी सदस्यों का नाम व पता व कार्यकाल सहित तमाम विंदुओं का उल्लेख रहेगा। उसके बाद दूसरी बैठक नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक होगी। यही से शहर की विकास की रूप रेखा तैयार होगी।अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद द्वारा योजना ली लाएगी व क्रियान्वयन की दिशा में कार्य किया जाएगा। नगर परिषद की तीन साल बाद यह बोर्ड की बैठक होगी। शहरी क्षेत्र के वासियों को बोर्ड की बैठक में अहम फैसले पर इंतजार रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now