पटना पुलिस के सिपाही ने किया पत्नी का कत्ल, महाकुंभ में स्नान कर लौटे थे दोनों

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2025

पटना पुलिस के सिपाही ने किया पत्नी का कत्ल, महाकुंभ में स्नान कर लौटे थे दोनों

पटनाः राजधानी पटना में बिहार पुलिस के सिपाही ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद सिपाही ने पत्नी के शव को कमरें में बंद कर दिया और खुद पुलिस के सामने जाकर अपना जुर्म कबूल किया। दो दिन पहले ही दोनों प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौटे थे।

बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश
2010 बैच के सिपाही धनंजय कुमार की शादी 2016 में दीपिका भारती के साथ हुई थी। दोनों की एक पांच साल की बच्ची भी है। महाकुंभ में जाने से पहले बच्ची को नानी के घर दोनों ने छोड़ दिया था। कुंभ से लौटने के दौरान न जाने क्या विवाद हुआ कि सिपाही ने अपनी पत्नी की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद धनंजय ने खुद अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पहली JPSC टॉपर शालिनी विजय मां और भाई के साथ केरल में मृत मिली, GST एडिशनल कमिश्नर भाई के घर मिली लाश
धनंजय अपनी पत्नी और बेटी के साथ थाने के पीछे क्वार्टर में रहता था। पत्नी की हत्या करने के बाद जब धनंजय पुलिस से वरीय अधिकारियों के सामने अपना जुर्म कबूल किया तो सभी दंग रह गए। पहले तो किसी को विश्वास नहीं हुआ इसके बाद जब सिपाही ने सारी बात बताई तो पुलिस टीम उसके आवास पर गई। सदर डीएसपी दीक्षा पीरबहोर थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कमरे में लगा ताला खुलावाया तो सब लोग हैरान रह गए। कमरे में सिपाही की पत्नी दीपिका भारती की लाश पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now