बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2025

बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश

बोकारोः सिटी थाना क्षेत्र इलाके में स्थित बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव के घर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उनके सरकारी आवास से 95 हजार रुपये कैश और लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गई है। इस संबंध में डीसी आवास में कार्यरत होमगार्ड सोनी कुमारी ने बीएस सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पहली JPSC टॉपर शालिनी विजय मां और भाई के साथ केरल में मृत मिली, GST एडिशनल कमिश्नर भाई के घर मिली लाश
सोनी ने बताया कि डीसी आवास में देखरेख और सुरक्षा के लिए दो अन्य होमगार्ड मंजू कुमारी और गोमा कुमारी प्रतिनियुक्ति है। इसके अलावा दो अन्य महिला पारो देवी व अंबिका साफ-सफाई का काम करती है। 18 फरवरी को डीसी की अनुपस्थिति में पारो देवी ने कमरा साफ किया। लेकिन अपने निर्धारित समय से पहले ही 12.30 बजे बेटी की तबीयत खराब होने की बात कह कर वो आवास से निकल गई। 20 फरवरी को पता चला कि 95 हजार रुपया कैश, हीरे की अंगूठी, गले का हार व हीरे के कान का सेट गायब है।

See also  पलामू में अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन को फूंका, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

धनबाद में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ में स्नान करने जा रहे 4 लोगों की दर्दनाक मौत, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को पारो देवी पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ किये जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और कहा कि उसने डर से जेवरात की पोटली चास तालाब में फेंक दी है। पुलिस ने तालाब की तलाशी ली लेकिन पुलिस को तालाब से जेवरात नहीं मिले। गोताखारों की टीम जेवरात की तालाश कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now