पाकिस्तान के मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर किया दावाः भारत अगले 24 से 36 घंटे कर सकता है हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

पाकिस्तान के मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर किया दावाः भारत अगले 24 से 36 घंटे कर सकता है हमला

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी तनाव में है। पललगाम में हुए आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है तो पाकिस्तान को भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है। मंगलवार को तीनों सेना अध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी और कहा कि सेना अब टारगेट और टाइम सेना तय करेगी।

PM मोदी ने सुरक्षाबलों दी खुली छूट, टारगेट और टाइम सेना करें तय, तीनों सेना अध्यक्षों की बैठक में बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान के बाद पाकिस्तान के अंदर का डर बाहर आने लगा है। भारत के सैन्य हमलों से आशंकित पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने रात दो बजे प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि पाकिस्तान के पास पुख्ता जानकारी है कि अगले 24 से 36 घंटे के अंदर भारत पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन करने जा रही है।

See also  पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

आर्मी कैंट से बिहार का मोची गिरफ्तार, पाकिस्तानी युवती से हनीट्रैप का हुआ शिकार! मोबाइल चैटिंग की हो रही है जांच
अत्ता तरार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर भी दी है। उन्होंने कहा, “भारत की ओर से बिना किसी आधार और झूठे आरोपों के सहारे पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। पाकिस्तान इसे पूरी तरह खारिज करता है और किसी भी तरह की आक्रामकता का निर्णायक जवाब देगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत खुद को “जज, जूरी और जल्लाद” समझने लगा है, जो कि खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।

पहलगाम टेरर अटैक के बाद जम्मू-कश्मीर के 50 पर्यटन स्थल बंद, देखिए पूरी लिस्ट
अत्ता तरार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए एक न्यूट्रल एक्सपर्ट कमिशन बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे भारत ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, “जांच से बचना ही इस बात का प्रमाण है कि भारत के इरादे सही नहीं हैं। वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए जनता की भावनाओं को भड़काकर सैन्य फैसले ले रहा है।”तरार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि यदि भारत सैन्य कार्रवाई करता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भारत पर ही होगा। उन्होंने कहा, “ऐसी किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब पाकिस्तान पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता से देगा। देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हम हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।”

See also  वोट परसेंट के आंकडों में देरी और चुनाव प्रचार में धर्म के इस्तेमाल की शिकायत करेगा ‘INDIA’ 9 मई को तीनों चुनाव आयुक्तों से होगी मुलाकात

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now