PM Modi Bihar Visit: पटना एयरपोर्ट पर दिखी मोदी-नीतीश की बॉन्डिंग, नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले गले मिले, हाथ मिलाया…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2026

PM Modi Bihar Visit: पटना एयरपोर्ट पर दिखी मोदी-नीतीश की बॉन्डिंग, नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले गले मिले, हाथ मिलाया...

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय बिहार के दौरे के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी बॉन्डिंग एक बार फिर से देखने को मिली। पटना एयपोर्ट में नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी की पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात की।

एयरपोर्ट पर पीएम से म‍िले नीतीश
इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों नेताओं के बीच सहजता और आत्मीयता दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।श् प्रधानमंत्री इसके बाद हेलीकॉप्‍टर से वैशाली स्‍थ‍ित सभास्‍थल के लिए रवाना हो गए।

नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है सेतु
प्रधानमंत्री के इस बिहार दौरे में नीतीश कुमार से जुड़ा एक और अहम पहलू चर्चा में है। करीब पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखा गया है। वैशाली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच बने 9.76 किलोमीटर लंबे छह लेन के ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे।

See also  देवर के साथ भौजाई फरार, डेढ़ लाख नगद भी ले गई; नेपाल में रहता था पति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now