सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही बस में लगी आग, तीन दर्जन से ज्यादा यात्री थे सवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2024

सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही चलती बस में लगी आग, तीन दर्जन से ज्यादा यात्री थे सवार

किशनगंज: इस वक्त की बड़ी खबर किशगंज से आ रही है जहां चलती बस में आग लग गई। बस सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही थी और बस में तीन दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

बिहार के हाजीपुर में करंट लगने से 9 कांवरियों की मौत, 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया डीजे; 6 झुलसे
बता दे कि समीर ट्रैवल बस सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही थी जिसमे तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे । बस में बैठे यात्री किसी तरह बस से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हुए। घटना सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्य पथ 27 खगड़ा के निकट की है ।आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई ।यात्रियों ने बताया की अचानक बस में धुआं निकलता हुआ देखा गया और देखते ही देखते आग ने पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया ।

पटना में दिनदहाड़े लूट, दुल्हिन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 21 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार

See also  झारखंड में नौकरियों की बारिश, 29 नवंबर को 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

आग लगने के बाद चालक , कंडक्टर सहित अन्य सदस्य बस को छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा टाउन थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद थाना अध्यक्ष संदीप कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया ।इस दौरान राष्ट्रीय उच्य पथ पर यातायात रुक गया ।यात्रियों ने बताया की उनका सारा सामान जलकर राख हो गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now