वैलेंटाइन डे पर बेटी को बॉयफ्रेंड संग छत पर देख महाकाली बनी मां, कर दी धुनाई

Mother-caught-boy-flirting-with-girl-on-Valentine-Day

डेस्क: वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े सेलिब्रेट करने के लिए साथ में समय बिताते हैं और एक-दूसरे को उपहार देते हैं। लेकिन कई बार यह दिन कुछ लोगों के लिए अप्रत्याशित घटनाओं से भर जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी बेटी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लेती है और फिर जो होता है, उसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।

यह वीडियो “घर के क्लेश” नाम के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी बेटी को छत पर एक लड़के के साथ पकड़ लेती है। इसके बाद वह आग-बबूला हो जाती है और गुस्से में लड़के पर चप्पल से हमला कर देती है। लड़का खुद को बचाने की कोशिश करता है और आखिरकार वहां से भाग निकलता है।

See also  IND vs ENG T20 WC Semi Final:रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, फाइनल में न्यूजीलैंड से 8 मार्च को अहमदाबाद में होगा मुकाबला

जेब में रखा मोबाइल बना बारूद, धमाके के साथ महिला की जींस में लगी आग; VIDEO वायरल

हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं होता। इसके बाद महिला अपनी ही बेटी को बेरहमी से चप्पल से पीटने लगती है। इस पूरी घटना को किसी ने पीछे से रिकॉर्ड कर लिया, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी को एक्स पर अपलोड किया गया और अब तक इसे 73,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे “दिल को खुश कर देने वाली वीडियो” बता रहा है, तो कोई मजाक में लड़की की मां को ‘बजरंग दल की कार्यकर्ता’ कह रहा है। हालांकि, यह वीडियो कहां और कब का है, इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर इसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

See also  झारखंड में पत्नी के इलाज के लिए पिता ने बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया

…तो इस राज्य की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब; क्या कहता है सरकारी सर्वे?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now