…तो इस राज्य की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब; क्या कहता है सरकारी सर्वे?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2025

liquor

डेस्कः क्या आपने कभी यह सोचा है कि देशभर में सबसे ज्यादा शराब किस राज्य में पीया जाता है? आपने कभी ना कभी इस मुद्दे पर भी चर्चा की होगी कि किस राज्यों में पुरुष या महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करते हैं। इन सवालों के जवाब एक सर्वे के जरिए सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे के जरिए यह बात सामने आई है कि भारत के नॉर्थ ईस्ट प्रांत के राज्यों ने इस सूची में टॉप पर जगह बनाई है। सर्वे के मुताबिक यहां की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती हैं।

विवादों के बीच लापता हुए रणवीर इलाहाबादिया? मुंबई पुलिस को घर पर लटका ताला, फोन भी स्विच ऑफ

इस सर्वेक्षण के मुताबिक असम में शराब पीने वाली महिलाओं का अनुपात सबसे ज्यादा है। जहां देश में 15-49 साल की महिलाओं के बीच शराब पीने का औसत 1.2 फीसदी है, वहीं असम में यह औसत 16.5 फीसदी के करीब है। इस सूची में असम के बाद मेघालय ने जगह बनाई है, जहां 8.7 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।

See also  समाजवादी पार्टी की सांसद से शादी करने से पहले रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दिया तोहफा, यूपी में बनेंगे सरकारी अधिकारी

वहीं अरुणाचल प्रदेश इस सूची में तीसरे नंबर पर है जहां 3.3 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। सिक्किम में 0.3 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 0.2 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। एक और दिलचस्प आंकड़ा बता दें कि सर्वे के मुताबिक देश में अरुणाचल प्रदेश के पुरुष सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। यहां 15-49 साल के 59% पुरुष शराब का सेवन करते हैं।

400 किलो सोना चोरी का संदिग्ध का चला पता , पूरी कहानी जान नेटफिक्स वालों के भी होश उड़े

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now