रांची में जिला स्कूल मैदान में स्थित पानी टंकी अचानक ढही, दो मजदूर की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2026

रांची में जिला स्कूल मैदान में स्थित पानी टंकी अचानक ढही, दो मजदूर की मौत, कई के दबे होने की आशंका

रांची: कोतवाली थाना के पीछे जिला स्कूल परिसर में बुधवार को पुरानी पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त मौके पर निर्माण कार्य चल रहा था। टंकी के मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दो मजदूर की मौत होने की सूचना है। दो बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

news 1788962012

बताया गया कि पुरानी पानी की टंकी को हटाकर उसकी जगह नई टंकी का निर्माण किया जाना था। इसी क्रम में पुरानी टंकी के ढांचे को हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा ढांचा धराशायी हो गया। टंकी के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को घेरकर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। मलबा हटाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल कितने मजदूर मलबे में फंसे हैं और हादसे में मृत मजदूर की पहचान क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर स्थिति पर नजर रखे हुए है।

See also  पाकिस्तानी लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, रोते-बिलखते बताया कैसा है हाल; VIDEO

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के अनुसार टंकी को डिमोलिश करने के लिए तीन करोड़ का टेंडर पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) विभाग की ओर से दिया गया था। उक्त टंकी को गिराने की जगह मरम्म्त का प्रयास किया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now