जेब में रखा मोबाइल बना बारूद, धमाके के साथ महिला की जींस में लगी आग; VIDEO वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2025

mobile_blast_viral_video

डेस्कः ब्राजील के अनापोलिस शहर में एक खौफनाक हादसा तब हुआ जब एक औरत की जींस की पिछली जेब में रखा मोबाइल अचानक फट पड़ा। धमाके के साथ ही आग की लपटें उठीं, और देखते ही देखते उसकी पैंट जलने लगी। सुपरमार्केट में मौजूद लोग हैरान रह गए और पूरे पूरे सुपरमार्केट में अफरातफरी मच गई।

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला अपने पार्टनर के साथ सुपरमार्केट में खरीदारी कर रही थी। उसकी जींस की पिछली बाईं जेब में मोबाइल रखा था। अचानक फोन में धमाका हुआ और आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेज थीं कि महिला दर्द से चीख पड़ी और जान बचाने के लिए भागने लगी। उसके पार्टनर ने फौरन पीछे से भागकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी पैंट का एक हिस्सा जल चुका था।

…तो इस राज्य की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब; क्या कहता है सरकारी सर्वे?

See also  इन लड़कियों ने पार कर दी थी हद, गंगा किनारे गंदे वीडियो बनाने वालों को पुलिस ने पकड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फटने वाला मोबाइल एक मशहूर कंपनी का था। धमाके की वजह से महिला की पीठ, हाथ और कमर का निचला पर गंभीर जलन आई है। यहां तक कि उसके बाल भी आग की चपेट में आ गए। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस खौफनाक हादसे का वीडियो एसवीएस न्यूज एजेंसी के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में चिंता जता रहे हैं। कुछ लोगों ने मोबाइल की बैटरी से होने वाले खतरों पर सवाल उठाए हैं, तो कई यूजर्स ने महिला के जल्दी ठीक होने की दुआ की है।

विवादों के बीच लापता हुए रणवीर इलाहाबादिया? मुंबई पुलिस को घर पर लटका ताला, फोन भी स्विच ऑफ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now