बिहार में घर में घुस 13 साल की लड़की से रेप पर बवाल; पीड़िता की हालत चिंताजनक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

बिहार में घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने यहां काफी हंगामा मचाया है। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात दो बजे घर में सो रही 13 वर्षीय किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे पिता के साथ आरोपित युवक ने हाथापाई की। पिता के हो-हल्ला करने पर जुटे ग्रामीणों को देखकर आरोपित भाग गया। उसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित घर पर दो घंटे तक बवाल काटा। युवक घर में छुपा हुआ था। इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई।

‘भैया, क्या कर रहे हो…’, रैपिडो के कैप्टन ने महिला यात्री संग की गंदी हरकत

ग्रामीणों की सूचना पर सुबह छह बजे प्रभारी थानेदार अभिषेक कुमार व एसआई स्नेहा मौके पर पहुंची। मामला बिगड़ता देखकर कुढ़नी, तुर्की पुलिस को भी बुलाया गया। उसके बाद आरोपित को घर से निकालकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इधर, पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है।

See also  हर स्तर के सभी पदाधिकारी माननीय विधायकों को यथोचित सम्मान दें-स्पीकर

चिकित्सकों ने बताया कि अधिक रक्तस्राव के कारण किशोरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, एसडीपीओ पश्चिमी 2 एसी ज्ञानी ने बताया कि आरोपित युवक और पीड़िता का रविवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि भाई-बहन और मां ननिहाल गई है। पापा दरवाजे पर सो रहे थे। घर में अकेली थी।

Bihar Elections: चुनाव ड्यूटी पर जा रहे ITBP जवानों की बस में लगी आग, मची अफरातफरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now