ओम बिरला ने अपनी IAS बेटी की मुस्लिम से कराई शादी? सामने आई सच्चाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 14, 2024

om_birla_daughter_wedding

डेस्कः व्यापारी अनीश राजानी ने 12 नवंबर, 2024 को भारतीय सिविल सर्विस अधिकारी अंजली बिरला से शादी की। उनकी शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई कि अनीश ने अंजली से शादी की है, दोनों के बारे में लोगों की जिज्ञासा काफी बढ़ गई।

अंजली बिरला भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की एक अधिकारी हैं और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी हैं। वहीं, अनीश राजानी एक सफल व्यापारी हैं और उनकी शादी की खबर ने न केवल आम लोगों, बल्कि व्यापार और प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया है।

पाकिस्तानी TikTok स्टार के प्राइवेट वीडियो ने मचाया तहलका, कमेंट्स के बाद बंद किया अकाउंट

अंजली बिरला के पति अनीश के धर्म को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों का विवाह देवोत्थान एकादशी के दिन संपन्न हुआ। सोशल मीडिया में कुछ लोगों का दावा है कि अनीश मुस्लिम हैं। हमने वायरल हे रहे दावों पर फैक्ट चेक की है।

See also  झारखंड में शहरी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़ा आयोग ने सौंपी ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट

एक ट्विटर यूजर तनवीर ने इस शादी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हालांकि, यह फेक आईडी थी और बाद में इसे डिलीट कर लिया गया। तनवीर ने अपने ट्वीट में लिखा था, “लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपनी बेटी अंजली की शादी अनीश राजानी से की।

आखिरकार वह क्या वजह है कि हमारे देश के सभी एंटी-मुस्लिम नेता अपने दामादों के लिए अनीश और मुख्तार जैसे नाम चुनते हैं? क्यों नहीं कोई हिंदी नाम वाला दामाद मिलता है। क्या हिंदी नाम वाले लड़के विश्वसनीय नहीं होते?”

तनवीर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने उनकी टिप्पणी को सांप्रदायिक और अपमानजनक बताया है।

झारखंड में पकड़ी गईं बांग्लादेशी लड़कियों से कराया जाता था देह व्यापार, दलालों लेते मोटी रकम

जाने क्या है सच्चाई?

इस मामले की जांच करने पर हमें पता चला कि अंजली और अनीश की शादी एक हिंदू विवाह समारोह में संपन्न हुई थी। जहां तक अनीश के धर्म की बात तो वह हिंदू सिंधी हैं। उनका परिवार राजस्थान के कोटा में रहता है।

See also  प्रयागराज महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी आग, 250 टेंट जलकर हुए खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से गीता प्रेस का कैंप जलकर स्वाहा

शादी समारोह में राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, राज्य के युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। बुधवार को बूंदी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में ‘रिसेप्शन’ आयोजित किया जाएगा जिसमें कई विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ‘रिसेप्शन’ में शामिल हुए।

साक्षी संग धोनी पहुंचे झारखंड चुनाव में वोट देने, कतार में माही को देख फैंस करने लगे धोनी-धोनी…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now