पाकिस्तानी TikTok स्टार के प्राइवेट वीडियो ने मचाया तहलका, कमेंट्स के बाद बंद किया अकाउंट

Pakistan-Imsha-Rehman

डेस्कः पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार इम्शा रहमान इन दिनों बड़ी मुश्किल में हैं। उनका निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया। प्राइवेट वीडियो पर उन्हें यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया।

लोगों की आलोचना झेलने के बाद उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि ऑनलाइन डेटा चोरी हो गया था, जिसके बाद यह सब हुआ।

झारखंड में पकड़ी गईं बांग्लादेशी लड़कियों से कराया जाता था देह व्यापार, दलालों लेते मोटी रकम

इम्शा रहमान से पहले पाकिस्तान में इस तरह का मामला पहले भी आ चुका है। मिनाहिल मलिक नाम की पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उनकी अपने बॉयफ्रेंड के साथ निजी वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इस घटना को भी यूजर्स ने पब्लिसिटी स्टंट बताया था। विवाद के बाद मलिक ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम छोड़ दिया था।

इम्शा पाकिस्तान में बहुत मशहूर हैं और अपनी ऑनलाइन वीडियो के कारण चर्चा में रहती हैं। TikTok के अलावा, रहमान की मौजूदगी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी है। स्थानीय चैनलों को दिए साक्षात्कार में रहमान ने बताया था कि उनका जन्म 7 अक्टूबर 2002 को हुआ था। उनका जन्म और पालन-पोषण लाहौर में हुआ।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, अपना अकाउंट बंद करने से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों के आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने लोगों से इस तरह के कमेंट न करने की भी अपील की थी। उनके निजी वीडियो के कई स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं और यहां तक ​​कि मीम्स भी बन रहे हैं।

साक्षी संग धोनी पहुंचे झारखंड चुनाव में वोट देने, कतार में माही को देख फैंस करने लगे धोनी-धोनी…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now