मालदा जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले बंगाल पुलिस पहुंची पाकुड़, होटल में ठहरे 26 जिला परिषद सदस्यों ने किया हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2026

मालदा जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले बंगाल पुलिस पहुंची पाकुड़, होटल में ठहरे 26 जिला परिषद सदस्यों ने किया हंगामा

पाकुड़ः पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में होने वाले जिलापरिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर झारखंड के पाकुड़ जिले में खूब बवाल हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि पाकुड़ पुलिस को बंगाल पुलिस को बचाने के लिए आना पड़ा।

दरअसल, मालदा में जिलापरिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 06 अक्टूबर को चुनाव होना है, उससे पहले मालदा के 26 जिला परिषद सदस्य पाकुड़ के एक होटल में आकर रूके हुए है। इसी दौरान शुक्रवार रात को पश्चिम बंगाल की पुलिस पाकुड़ के उस होटल में पहुंची और जिला परिषद सदस्यों को जबरन ले जाने लगी। इसके बाद हंगामा और धक्का मुक्की शुरू हुई। आखिरकार पाकुड़ पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। मालदा के जिला परिषद सदस्य सागरिका सरकार ने बंगाल पुलिस पर महिला पार्षदों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि मालदा जिले की कुल 43 जिला परिषद सीटों में तृणमूल कांग्रेस ने 34, कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। फिलहाल पाकुड़ के होटल के बाहर बंगाल पुलिस मौजूद है। हालांकि, पूरे मामले पर बंगाल पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

See also  जमशेदपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो रुपए का सामान जलकर खाक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now