India vs Pakistan Final: भारत ने पाकिस्तान को फाइलन में हराकर जीता गोल्ड, अभिषेक और तिलक वर्मा ने दिखाया दम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2026

India vs Pakistan Final: भारत ने पाकिस्तान को फाइलन में हराकर जीता गोल्ड, अभिषेक और तिलक वर्मा ने दिखाया दम

डेस्कः एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्द्धशतक लगाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 212 रनों की चुनौती दी। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज से धुंआधार पारी खेली लेकिन शतक नहीं जमा सके। पिछले एशियन गेम्स की चैंपियन टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया।इस मुकाबले में भारत ने 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 192/6 रन ही बना सकी।

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरे 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। आगाज वैभव (15) ने किया, तो तेवर जल्द ही शांत भी हो गए। लेकिन दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा (61) ने पाकिस्तानी स्पिनरों के छक्के छुड़ा दिए, लेकिन वह आउट हुए, तो 11वें ओवर से 17वें ओवर में गजब का धीमापन छा गया, तो भारत ने कप्तान अय्यर (21) और ईशान किशन (20) के बड़े विकेट भी गंवाए, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में तिलक वर्मा (51) और शिवम दुबे (27) ने हुए नुकसान की भरपाई करते हुए टीम इंडिया का स्कोर कोटे के 20 ओवरों में 6 विकेट पर 211 तक पहुंचा दिया। अहमद दानियाल और अराफात मिन्हान से दो-दो, जबकि सैम अय्यूब और अबरार अहमद ने एक-एक विकेट चटकाया।

See also  प्रिंस खान ने विधायक अरूप चटर्जी को दी धमकी, कहा-रुपया दो या गोली खाओ

इससे पहले भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए हैं।   श्रेयस अय्यर और उनकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ़ सेमीफाइनल में खेलने वाली प्लेइंग XI को ही बरकरार रखा है। सबकी नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में 21 गेंदों पर तेज़ी से 38 रन बनाए थे। मैदान पर होने वाले खेल के अलावा, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का मामला, जिसने पहले भी ध्यान खींचा था, फाइनल मैच में टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान साहिबज़ादा फ़रहान से हाथ नहीं मिलाया है, यानी फाइनल में भी भारतीयों ने नो हैंडशेक’ पॉलिसी जारी रखा है।

भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान प्लेइंग 11
साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), माज़ सदाक़त, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफ़ात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़ियान मुक़ीम

See also  गढ़वा सीट पर RJD ने ठोका दावा, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के खिलाफ खोला मोर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now