साक्षी संग धोनी पहुंचे झारखंड चुनाव में वोट देने, कतार में माही को देख फैंस करने लगे धोनी-धोनी…

mahendra singh doni vote

रांचीः  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने वोट का इस्तेमाल किया  । रांची के जेवीएम श्यामली में अपने वोट डालने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में फैंस पहले से ही मौजूद थे जिसकी वजह से हंगामे जैसी स्थिति हो गई। धोनी के पहुंचते ही उनके फैंस चिल्लाने लगे। माही के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी वोट  डाला । 

रांची के राजकुमार धोनी झारखंड के हर चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल करते हैं । धोनी लोकसभा चुनावा और विधानसभा चुनाव में भी हमेशा वोट देते हुए दिखते हैं।  गौरतलब है कि धोनी को चुनाव आयोग ने जागरुकता के लिए ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now