पटनाः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। इस नामांकन कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। बिहार की राजनीति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए नामांकन करना काफी अहम राजनीतिक घटना मानी जा रही है।इस नामांकन को बिहार में नीतीश युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा! निशांत बनेंगे उपमुख्यमंत्री! बिहार में होली के बाद BJP की बनेगी सरकार?
चर्चा इस बात की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से यह फैसला उनके उम्र और स्वास्थ्य कारणों की वजह से लिया जा रहा है। मगर कार्यकर्ता इस फैसले से सहमत नहीं हैं। जदयू कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर भारी आक्रोश है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की चिंता यह है कि पार्टी की बागडोर अब किसके हाथ में होगी।कार्यकर्ताओं का यह भी मानना है कि नीतीश के अलावा जदयू को संगठित रखने की क्षमता किसी और नेता में नहीं हैं।जेडीयू दफ्तर के बाहर मौजूद पुराने कार्यकर्ताओं में इस बात की चिंता है कि नीतीश कुमार के बाद अब पार्टी का क्या होगा! जिसे लेकर कार्यकर्ता विरोध और प्रदर्शन का भी मन बना रहे हैं।
नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने का विरोध
पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भारी संख्या में पहुंचे जेडीयू कार्यकर्ता
मंत्री कृष्ण मुरारी शरण और जमा खान को गाड़ी घुमाकर भागना पड़ा@NitishKumar @TejashwiYdvRJD @yadavtejashwi @RJDforIndia @Jduonline @INCBihar #NitishKumar #Nitish pic.twitter.com/bZQ840Tic8
— Live Dainik (@Live_Dainik) March 5, 2026




