NEET Paper Leak: CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, हजारीबाग के दो शिक्षकों से फिर करेगी पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2024

NEET पेपर लीक में CBI की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग से प्रिंसिपल सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार!

NEET Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। फिलहाल झारखंड के हजारीबाग का ओएसिस स्कूल जांच के केंद्र में बना हुआ है। यहां के प्राचार्य और उप प्राचार्य को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब सीबीआई ने स्कूल के दो अन्य शिक्षकों को पूछताछ के लिए पटना बुलाया है। इन दोनों से हजारीबाग में भी दो दिनों तक सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।

जांच एजेंसी यह जानने में जुटी है कि परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र गिरोह तक कैसे पहुंचा। ओएसिस स्कूल के तार पटना और देवघर में पकड़े गए नालंदा के साल्वर गैंग से भी जुड़ रहे हैं। बता दें कि परीक्षा के एक दिन पहले पटना में साल्वर गैंग के ठिकाने से एक प्रश्नपत्र जले हालत में बरामद हुआ था।

Aman Sahu के गुर्गे ने गिरिडीह जेल अधीक्षक को दी धमकी, कहा- पुराने जेलर जैसा होगा हाल

See also  CBI की टीम ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को लेकर पहुंची स्कूल, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कर रही है जांच

जांच के दौरान पाया गया कि बरामद प्रश्नपत्र के बुकलेट के नंबर पर हजारीबाग के ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र में एक छात्रा ने परीक्षा दी है। तीन दिनों तक छानबीन के बाद सीबीआई टीम ने चार दिन पहले ओएसिस स्कूल के प्राचार्य व नीट के सिटी को-आर्डिनेटर एहसान उल हक तथा उप प्राचार्य व परीक्षा केंद्र अधीक्षक इम्तियाज आलम को गिरफ्तार कर लिया था।

तीनों आरोपियों से भी पटना में पूछताछ जारी

इन दोनों के साथ हजारीबाग के एक पत्रकार जमालुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया। परीक्षा वाले दिन के पहले और बाद में भी जमालुद्दीन फोन पर ओएसिस स्कूल के प्राचार्य के संपर्क में था। सीबीआई मामले के अन्य आरोपियों के साथ इन तीनों आरोपियों से भी पटना में पूछताछ कर रही है। हजारीबाग के जिन दो शिक्षकों को सीबीआई ने पूछताछ के लिए पटना बुलाया है, वे दोनों परीक्षा के दौरान ओएसिस स्कूल में डिप्टी सेंटर सुपरिटेंडेंट बनाए गए थे।

See also  16 और 17 दिसंबर को होने वाली JSSC की परीक्षा को अचानक किया गया स्थ्गित, JSSC ने बताया ये कारण

Sex Racket: चार हजार रेट, वाट्सएप भेजते लड़कियों की तस्वीरें; रांची में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा

सीबीआई ने पांच दिन पहले इनसे हजारीबाग में भी पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद बांड पर उन्हें छोड़ा गया था, जिसमें पूछताछ के लिए कभी भी बुलाने पर हाजिर होने का निर्देश था। इन दो शिक्षकों के अलावा परीक्षा से जुड़े चार और लोगों को हजारीबाग में बांड पर छोड़ा गया था। सूत्रों के अनुसार, उनसे भी दोबारा पूछताछ की जा सकती है। सीबीआई परीक्षा के एक दिन पहले हजारीबाग में विभिन्न होटलों में ठहरने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

आरोपियों के बैंक अकाउंट की होगी जांच

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआइ गिरफ्तार आरोपियों के सगे-संबंधियों, दोस्तों और करीबियों से भी पूछताछ की तैयारी में है। आरोपियों के पैसों के लेन-देन को भी जांच के दायरे में लिया जाएगा। आरोपियों ने ट्रेन, बस या हवाई यात्रा की है या नहीं तथा आरोपियों या इनके सगे-संबंधियों ने कोई जमीन-जायदाद या सोना-चांदी वगैरह की खरीद तो नहीं की है, इसकी भी जांच की जाएगी।

See also  CBI ने NEET Paper Leak मामले में RIMS की डॉक्टर को किया गिरफ्तार, पटना AIIMS से 4 डॉक्टर पेपर सॉल्व करने के आरोप में अरेस्ट

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हेमंत सोरेन ने बुलाई गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक

सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसी ने 15 प्रश्नों को आधार बनाते हुए कामन प्रश्नावली तैयार की है, जिसके आधार पर आरोपियों वे उनके सगे-संबंधियों से पूछताछ होगी। जांच में यह सामने आया है कि पेपर लीक में आरोपितों के काम बंटे हुए थे। बता दें कि मामले की जांच पहले आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के जिम्मे थी, लेकिन 23 जून को जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी गई।

सीबीआई ने इस मामले में चिंटू, मुकेश, आशुतोष, मनीष प्रकाश, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज, जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया और रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

PGT शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थगित, अनियमितता के आरोप पर CMO ने लिया एक्शन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now