15 नवंबर को पीएम मोदी जाएँगें उलिहातू, बिरसा जन्मस्थली का करेंगे दौरा

खूँटी, 15नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उलिहातू पहुंच रहे हैं। जहां वे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री खूंटी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  भाजपा के 10जिलों के जिलाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी,जिला पधाधिकारी एवं मोर्चों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,कोचे मुंडा,समरी लाल ,सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान,मुनेश्वर साहू,रीता मिश्रा,शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह अशोक बड़ाइक,राजीव रंजन मिश्र,रमेश सिंह, शोभा यादव,राजश्री जयंती,राजेंद्र केसरी,केके गुप्ता,वरुण साहू, रागिनी सिन्हा, नीरज सिंह ,पंकज सिन्हा,संदीप वर्मा,मुनचुन राय,मनोज मिश्र,सत्यनारायण सिंह,गुरविंदर सिंह सेठी, कमाल खान,सोना खान,बबन गुप्ता ,पवन साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास,उनके मान सम्मान केलिए संकल्पित हैं। उन्होंने झारखंड के धरती पुत्र महान शहीद भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने केलिए उनके जन्म स्थान उलिहातु पहुंच रहे हैं। कहा कि यह बताता है कि जनजाति समाज के गौरव,कल्याण एवम उनके मान सम्मान केलिए भाजपा कितनी संकल्पित ,और समर्पित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अटल जी के नेतृत्व में उनकी जयंती पर राज्य का गठन किया और अब मोदी सरकार ने उनकी जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now